मार्ग दुर्घटना में आठ घायल                                                                

घोसी (मऊ) : कोतवाली अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय नगर के कादीपुर निवासी फिरोज (23) एवं मुहम्मद जाहिद (22) बुधवार की रात लगभग सवा नौ बजे अपने एक मित्र संग मऊ से घोसी आ रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्यानपुर के समीप अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। प्रयास के बावजूद नीलगाय से टक्कर हो गई। उक्त दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल भेजा गया। उधर गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे एक अन्य स्थान पर दुर्घटना में हाजीपुर निवासी अमित (15) एवं बड़ागांव निवासी सोनू (22) घायल हो गए। मझवारा क्षेत्र में शहीद मार्ग पर चचाईपार क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक बाइक एवं कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। बाइक सवार कोतवाली के खैरा मुहम्मदपुर निवासी सूरज (25), अनिल(30)एवं ¨पटू (28) गंभीर रूप से घायल हो गए।

LIVE TV