कैप्टन कूल को 20 करोड़ का चूना लगा गई ये कंपनी

महेंद्र सिंह धोनीनई दिल्लीः भारतीय वन डे क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बड़ा झटका लगा है। धोनी को खेलों का सामान बनाकर बेचने वाली कंपनी ने करोड़ो का चूना लगाया है।

महेंद्र सिंह धोनी को नहीं हुआ भुगतान

भारतीय वन डे क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ऑस्ट्रेलियन स्पोर्टिंग कंपनी स्पार्टन ने 20 करोड़ रूपए का चूना लगाया है।

कंपनी ने अपने प्रचार के लिए धोनी के बैट पर लोगो चढ़वा दिया। इसके बदले यह पैसा धोनी की जेब में जाना था मगर जब भुगतान करने का नम्बर आया तो मुकर गई।

धोनी से कंपनी स्पोर्टन ने करीब 20 करोड़ रुपये की डील 2013 से 2016 के बीच की। डील के मुताबिक धोनी को अपने बैट पर कंपनी का लोगो लगाना था। आरोप है तय समय के बाद भी 20 करोड़ की डील का कंपनी ने भुगतान नहीं किया।

कई जाने-माने क्रिकेट खिलाडी़ स्पार्टन कंपनी को एंडोर्स करते हैं। जिसमें माइकल क्लार्क, क्रिस गेल, सर विव रिचर्ड्स, इयॉन मार्गन आदि खिलाड़ी शामिल हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के एंडोर्समेंट डील देखने वाली कंपनी रिती स्पोर्ट्स ने अब संबंधित विदेशी कंपनी के खिलाफ कानूनी एक्शन लेने की तैयारी शुरू की है।

LIVE TV