महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा शुरू करेगी यूपीएसआरटीसी

महिलाओं केलखनऊ| उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) जल्द ही महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा शुरू करेगा। बस पूरी तरह से वातानूकुलित होगी। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने उप्र में 50 पिंक बसें शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए केंद्र सरकार ने निर्भया फंड से धनराशि भी जारी कर दी है। बसों में महिलाएं ही कंडक्टर की भूमिका में होंगी।

यह भी पढ़ें: मोदी ने वो कर दिखाया जो बाकी 10 साल में नहीं कर पाए, सेना के नाम किए 70,000 करोड़

उप्र सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने 21 जुलाई को ही इस बस सेवा को लेकर अपना एक प्रेजेंटेशन केंद्र सरकार के सामने प्रस्तुत किया था। इसके बाद ही केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने उप्र को बसों को खरीदने का आदेश दिया।

इसके अतिरिक्त उप्र सड़क परिवहन निगम की 1,2500 बसों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। महिलाओं के लिए विशेष तौर पर चलाई जाने वाली पिंक बसों में पैनिक बटन भी लगाए जाएंगे।

LIVE TV