बिसाहड़ा कांड : महापंचायत का एलान, शासन में खलबली

महापंचायतमेरठ| बिसाहड़ा कांड को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है| इसी बीच खुफिया विभाग द्वारा भेजी रिपोर्ट ने शासन में खलबली मचा दी है। बिसाहड़ा कांड को लेकर सोमवार को महापंचायत का एलान हो चुका है। महापंचायत में मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर समेत कई जनपदों की भीड़ बिसाहड़ा पहुंचने की आशंका है। पंचायत में वेस्ट यूपी के जिलों से भीड़ आने का अंदेशा है, जोकि बवाल कर सकती है। पुलिस अपराधियों को छोड़कर इन मामलों को संभालने के लिए रात दिन प्लानिंग कर रही है| खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद पुलिस प्रशासन ने नोएडा जाने वाले रास्ते सील करने की तैयारी कर ली है।

महापंचायत के लिए निर्देश

मेरठ जोन आईजी सुजीत पांडेय ने मेरठ, हापुड़, बागपत, मुजफ्फरनगर समेत कई जनपदों के कप्तानों को निर्देश जारी किया है कि महापंचायत में उनके जिलों से भीड़ नहीं पहुंचनी चाहिए। इसके अलावा नोएडा के बॉर्डर पर पुलिस, पीएसी का पहरा लगाया, ताकि बिसाहड़ा गांव में भीड़ न पहुंचे।

आगरा से आई गोमांस की रिपोर्ट के बाद सियासत

आगरा से आई गोमांस की रिपोर्ट के बाद विपक्ष ने सियासत गरमाने के असार है| लोग बिसाहड़ा के इकलाख के परिवार पर गोहत्या का केस दर्ज कराने चाहते हैं। पुलिस भी बीच का रास्ता तलाशने में लगी है।

शोरगुल की रिलीज पर बवाल की सीधी चेतावनी 

24 जून को रिलीज होने वाली शोरगुल फिल्म भी पुलिस के लिये चुनौती बन गई है। कई सियासी नेताओं ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर वेस्ट यूपी में यह फिल्म रिलीज हुई तो बवाल कर देंगे। सीधी चेतावनी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है।

LIVE TV