मशहूर साहित्यकार मंजूर एहतेशाम का निधन

पद्मश्री से सम्मानित मशहूर साहित्यकार मंजूर एहतेशाम का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अंतिम सांस ली। उनके मित्र दिनेश जुगरान ने यह जानकारी दी। मंज़ूर एहतेशाम भोपाल के रहने वाले थे। उनका जन्म 3 अप्रैल 1948 को हुआ था। वह एक कहानीकार और साहित्यकार थे। मंजूर अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की थी।

वहीं 1976 में उनका पहला उपन्यास ‘कुछ दिन और’ प्रकाशित हुआ। हालांकि उससे 3 साल पहले 1973 में उनकी पहली कहानी रमजान की मौत प्रकाशित हो चुकी थी। मंजूर साहब के बशारत मंज़िल और पहल ढलते कई कहानियों और उपन्यास में से दो ऐसे उपन्यास थे जो उनके अपने शहर भोपाल से वास्ता रखते थे। इन दोनों उपन्यासों में उन्होंने नवाबी दौर के बाद भोपाल की बदलती परंपराओं पर फोकस था।

LIVE TV