मर गए सारे रिश्ते ! 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ पिता ने ही कर डाला कुकर्म, साथ ही दो और लोगों ने किया दुराचार !

रिपोर्ट – अनुराग पाल

ऊधमसिंहनगर : एक बार फिर देव भूमि उत्तराखंड कलंकित हुई है | बाजपुर में एक रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है | जिसने हर किसी के हृदय को झगझोड़कर रख दिया है |

एक पिता ने अपनी सगी 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया है | इतना ही नहीं बल्कि इसमें 70 वर्ष के बुजुर्ग सहित एक अन्य भी शामिल है | पुलिस ने सूचना पर तीनों  दुराचारियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है | इस घटना से क्षेत्र में गुस्से का मौहोल बना हुआ है |

कोतवाली बाजपुर में एक ऐसी घटना सामने आई जिसे सुनकर हर कोई हैरत में पड़ रहा है | आपको बताते चले कि 15 जुलाई को देर रात्री कोतवाली पुलिस को बाजपुर निवासी एक पिता ने अपनी 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार होने की तहरीर दे कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है |

जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी अंग्रेज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया | लेकिन मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट ने पुलिस के कान खड़े कर दिए | जिसे सुनकर हर कोई व्यक्ति सन्न रह जाएंगे |

 

ज़मीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, हुआ आगजनी का खेल ! देखें वीडियो…

 

मामले में पता लगा कि इस मामले में तहरीर देने वाला पिता ही मुख्य दुराचारी निकला | इस पूरे मामले को छिपाने की नीयत से पिता ने तहरीर देकर मामले को घुमाने का प्रयास किया था |

घटना का खुलासा करते हुए एएसपी जगदीश चंद्र ने बताया कि पिता ने पहले अपनी बच्ची के साथ दुराचार किया | जिसके कुछ समय बाद बच्ची को घर मे अकेला देख 70 वर्षीय हरभजन सिंह ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला |

उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद अंग्रेज सिंह ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया | जिसने सबके राज खोलकर रख दिए | जांच में पुलिस ने रेप करने वाले पिता सहित तीनों को गिरफ्तार कर लिया है | बच्ची के साथ दुष्कर्म करने में पिता बब्लू, हरभजन सिंह और अंग्रेज सिंह शामिल हैं | पुलिस ने तीनों को अब जेल भेज दिया है |

 

LIVE TV