मध्य प्रदेश में धुंध और ठंड का बढ़ा असर

भोपाल| मध्य प्रदेश में रविवार की सुबह से धुंध और ठंड का असर बना रहा, लेकिन साथ ही खिली धूप ने मौसम को सुहावना बनाया दिया है।

राज्य में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ रहा है, रविवार की सुबह से धुंध और ठंड का असर बना रहा, वहीं खिली धूप ठंड से राहत देने वाली रही है। राज्य में कई स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना बना हुआ है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रह सकता है।

Fog-Himachal

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 14.6, ग्वालियर का 7.5 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11.4 सेल्सियस दर्ज किया गया।

“साथ निभाना साथिया” की मशहूर अदाकारा फंसी हीरा कारोबारी के अपहरण में

वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.7 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

LIVE TV