मंगनी में मौत बाँटने वाली साध्वी पर हत्या का केस दर्ज

मंगनी में मौत बाँटने करनाल। मंगनी में मौत बाँटने वाली अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर के खिलाफ करनाल के सिटी थाने में हत्या के आरोप में केस दर्ज हुआ है। दरअसल वह मंगलवार को एक मंगनी के प्रोग्राम में आशीर्वाद देने पहुंची थी, लेकिन इस दौरान उनकी खुशी कहिए या आशीर्वाद यही उनके खिलाफ एफआईआर की वजह बन गया।

मंगलवार को करनाल रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित सवित्री लॉन में एक सगाई कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें देवा फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर आर्शीवाद की जगह मातम फैला कर चली गई थी। साध्वी देवा ठाकुर अपने गनमैनों के साथ डीजे पर खुशी में चलाई जा रही गोलियां ने सुनीता (50) नाम की महिला की जान ले ली और एक बच्ची समेत 4 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पहले भी दे चुकी हैं कई विवादित बयान

मालूम हो कि बंदूकों साथ नजर आने वाली 26 साल की ये साध्वी देवा ठाकुर हरियाणा की रहने वाली हैं। वे देवा फाउंडेशन की चेयरपर्सन भी हैं। उनका आश्रम करनाल में है।

इससे पहले भी अपने विवादित बयानों कि वजह से वह सुर्ख़ियों में आ चुकी है। साध्वी देवा ने दीपिका पादुकोण पर भी विवादित बयान दिया था । जिसमें उन्होंने दीपिका पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए थे।

सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं कई प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर भी देवा ठाकुर के नाम से कई प्रोफाइल सक्रिय हैं। जिन पर उनकी सैल्फी जैसे कई फोटोज हैं। इनमें वे बंदूकों के साथ दिखाई गई हैं। इनकी सुरक्षा में कई गनमैन भी तैनात रहते हैं। जिनकी फोटोज भी प्रोफाइल पेज पर देखी जा सकती हैं।

एक विवादित बयान ये भी…

मई महीने में राजस्थान के पोखरण में देवा ठाकुर ने कहा था, “भारत देश राम का है। यहां जो राम बोलता है उसे ही भारत में रहने का हक है।”

हिंदुओं को अब जागना होगा और अपनी एकता को पहचानना होगा। तभी जाकर हमारा धर्म तथा हमारी संस्कृति बच पाएगी।

साध्वी ने यह भी माना कि कुछ दलों के नेता हिंदुओं को राम तथा मुसलामानों को रहीम के नाम पर भड़का कर अपनी राजनीतिक रोटी सेकते हैं।

LIVE TV