जानिए भूलने की बीमारी के घरेलू उपाय

भूलने की बीमारी की समस्या को लोग ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते है, परन्तु कभी कभी यह बड़ी और गंभीर समस्या बनकर भी उभर सकती है क्योकि इस बीमारी में मेमोरी लॉस होने की भी संभावना होती है। इसलिए इसे नजरंदाज़ करना ठीक नहीं है यदि आपको भूलने की बीमारी के कोई लक्षण दिखे तो डॉक्टर से तुरन्त इसके बारे में बात करें। वैसे तो इसे कुछ घरेलू उपायों से भी ठीक किया जा सकता है जिसके बारे में आज हम आपको बतायेंगे परन्तु अगर आपको भूलने की बीमारी में ज्यादा परेशानी हो तो डॉक्टर से बात करने में ना घबराएं।

तो आईये आज इस लेख में जानते है की भूलने की बीमारी के घरेलू उपाय और नुस्खे क्या हो सकते है जिसे अपनाकर इस बीमारी को ठीक किया जा सकता है।

भूलने की बीमारी के घरेलू नुस्खे

वैसे तो भूलने की बीमारी की कोई दवा बाजारों में उपलब्ध नहीं है इसलिए ज्यादातर लोग इसके इलाज के लिए घरेलू तरीकों की तलाश करते है। कुछ खानपान में बदलाव और अपनी दिनचर्या में सुधार करके आप अपनी भूलने की बीमारी को ठीक कर सकते है। इसलिए आज हम आपको भूलने की बीमारी का इलाज करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बतायेंगे।

भूलने की बीमारी का घरेलू नुस्खा सूखे मेवे

जानिए भूलने की बीमारी के घरेलू उपाय

भूलने की बीमारी के सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा है सूखे मेवे। सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट, काजू आदि याददाश्त को मजबूत करते हैं और दिमाग की कार्यप्रणाली को सुचारु रुप से चलाते हैं। इन सभी नुस्खों में हमारे दिमाग और मस्तिष्क को पोषण देने वाले तत्वों की प्रचुरता होती है।सुबह सुबह अंडा खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और यह एक अच्छा घरेलू तरीका भी है। सुबह के नाश्ते में भी कई लोग इसे खाना पंसद करते हैं, और अंडे वैसे भी जल्दी बन जाते हैं तो आप इनका उपयोग भूलने की बीमारी ठीक करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बहुत सारे पोषक तत्वों से भरा अंडा आपकी याददाश्त को भी बेहतर करता है। अंडे में मौजूद कोलाइन दिमाग के लिए बहुत ही जरूरी पोषक तत्त्व  होता है। अगर आपको भी चीजें जल्दी-जल्दी भूलने की आदत है, तो अपनी डाइट में अंडा जरूर शामिल करें और इसके फायदे देखें।

भूलने की बीमारी का रामबाण इलाज सूरजमुखी के बीज

यदि आप अपनी याददाश्त को तेज़ बनाना चाहते हैं तो सूरजमुखी के बीज आपके लिए रामबाण इलाज साबित हो सकती है। विटामिन ई से भरपूर सूरजमुखी के बीज के अलावा इसके तेल का प्रयोग अपने खाने में करने से भी फायदा होगा।

भूलने की बीमारी का घरेलू उपाय ओमेगा 3

आपने कई बार सुना और पढ़ा होगा कि ओमेगा 3 फेटी एसिड दिमाग के लिए बहुत जरूरी है और ये एक अच्छा घरेलू उपाय भी है भूलने की बीमारी के लिए। इसके लिए मछली से बेहतर से कोई ऑप्शन नहीं हो सकता है। खासकर गर्भवती महिलाओं को इसे खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसे खाने से आने वाले बच्चे की दिमागी सेहत भी अच्छी रहती है। आपको बता दें कि सॉलमन और टूना मछली में भी ओमेगा की अच्छी मात्रा होती है।

अब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस कर्मियों की बढ़ेगी रिटायरमेंट की उम्र, 60 साल तक कर सकते हैं काम

भूलने की बीमारी का आयुर्वेदिक इलाज पालक

भूलने की बीमारी का सबसे अच्छा आयुर्वेदिक इलाज पालक भी है। पालक की सब्जी या जूस पीने से भी आप अपनी मेमरी यानि कि याददाश्त को अच्छा रख सकते है। इसमें ल्यूटिन नामक पदार्थ मौजूद होता है जो आपके याद रखने की क्षमता को और बेहतर करता है। इसके अलावा आपके सेहत को भी दुरुस्त रखता है।

भूलने की बीमारी का घरेलू इलाज चुकन्दर का रस

चुकंदर हमारे शरीर को कई पोषक तत्व उपलब्ध कराता है इसलिए यह भूलने की बीमारी का इलाज करने के लिए भी यह अच्छा उपाय है। चुकंदर का जूस शरीर के अंदर खून के स्त्राव को सही रखता है। यह आपके शरीर में आयरन को बढ़ाता है साथ ही इसके इस्तेमाल से याददाश्त और दिमागी सेहत पर बेहतर असर भी होता है।

भूलने की बीमारी का रामबाण घरेलू इलाज चॉकलेट

यदि आपको चॉकलेट खाना पसंद है तो थोड़ी मात्र में चॉकलेट रोजाना खाएं, इससे आपको कई फायदे दिखाई देंगे। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, दिमाग को बेहतर बनाने का संकेत देते है। इसके लिए सबसे जरूरी यह होगा कि आप डार्क चॉकलेट खाएं, लेकिन इसकी मात्रा को सीमित भी रखें।

भूलने की बीमारी का घरेलू तरीका योग –

अगर आप भी भूलने की बीमारी से छुटकारा पाना चाहते है तो आप योग और  मैडिटेशन  का सहारा ले सकते है, इससे आपकी मेमोरी शार्प होती है और मस्तिष्क की नसों को आराम मिलता है।

LIVE TV