भारत में कोरोना की चौथी लहर ने दी दस्तक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने देश में कोरोना स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने गुरुवार को बताया कि वर्तमान में विश्व में कोविड की चौथी लहर देखी जा रही है, पिछले 1 सप्ताह में प्रतिदिन 29 लाख मामले दर्ज़ किए गए। पिछले 4 सप्ताह में अफ्रीका में कोविड मामले घट रहे हैं। एशिया में कोविड मामले बढ़े हैं। यूरोप में भी मामले घट रहे हैं।

भारत में वर्तमान में लगभग 19 लाख सक्रिय मामले हैं, पिछले एक सप्ताह में प्रतिदिन लगभग 2,71,000 मामले दर्ज़ किए जा रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट 16% है। पिछले 24 घंटों में 3,17,000 मामले दर्ज़ किए गए। 1 जनवरी को सिर्फ 22 हज़ार मामले दर्ज़ किए गए थे। पिछले 4 दिनों में प्रतिदिन कोविड टेस्ट को लगातार बढ़ाया गया है। पिछले 24 घंटों में लगभग 19 लाख टेस्ट किए हैं।

महाराष्ट्र में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 2% से बढ़कर 22% हो गई है। कर्नाटक में पॉजिटिविटी 4 सप्ताह पहले 0.5% थी जो अब 15% हो गई है।केरल में पॉजिटिविटी रेट 32% है। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 30% है और उत्तर प्रदेश में 6% से कुछ अधिक है। देश में 11 राज्य ऐसे हैं जहां 50 हज़ार से ज्यादा सक्रिय मामले हैं, 13 राज्यों में 10-50 हज़ार के बीच सक्रिय मामले हैं। कोविड की दूसरी लहर की तुलना में तीसरी लहर में सक्रिय मामलों की तुलना में होने वाली मृत्यु बहुत घट गई हैं। दूसरी लहर के दौरान वैक्सीनेटिड आबादी 2% थी, अब तीसरी लहर के दौरान वैक्सीनेटिड आबादी 72% है

LIVE TV