Bhumi Pednekar Birthday Special : बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कड़ी मशक्कत के बाद हासिल की है यह कामयाबी…

मुंबई में जन्मी भूमि पेडनेकर एक उभरती हुई बॉलीवुड अभिनेत्री है। अभिनय का काम करने से पहले उन्होंने यश राज के बैनर के नीचे सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया था। इसके बाद उन्होंने उसी कंपनी के साथ फ़िल्में  साइन की। उन्होंने ‘फिल्म दम लगा के हईशा’ में ए अदाकारा के रूप में काम किया।

बॉलिवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर

अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली भूमि पेडनेकर की ‘फिल्म दम लगा के हईशा’ ने रिलीज़ के बाद अच्छा कारोबार किया और लोगो ने उनके काम की काफी प्रशंसा भी की। इसी फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर की बेस्ट डेब्यू अभिनेत्री के अवार्ड से सम्मानित किया गया था|

भूमि पेडनेकर का जन्म 18 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। फिल्मों में आने से पहले भूमि यशराज फिल्म्स में बतौर कास्टिंग डायरेक्टर का काम करती थीं।

जौनपुर में देर रात एसपी ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, साथ ही संदिग्धों की ली जा रही है तलाशी

साल 2015 में एक फिल्म रिलीज हुई ‘दम लगा के हईशा’… इस मूवी से एक ऐसी एक्ट्रेस ने डेब्यू किया, जिसे देखकर सभी के दिमाग में यही बात आई कि इतनी मोटी लड़की को एक्ट्रेस कैसे बना दिया! लेकिन उसी लड़की ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया। उनका आत्मविश्वास देख लोग समझ गए कि वो फिल्म इंडस्ट्री में लंबी पारी खेलने आई हैं। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) हैं, जिन्होंने 4 साल पहले बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

भूमि पेडनेकर 18 जुलाई को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने फैमिली के साथ जन्मदिन मनाया और सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।

मुंबई में जन्मी भूमि ने ‘दम लगा के हईशा’ में खूब वाहवाही लूटी, लेकिन वह जानती थीं कि ये मंजिल नहीं है, बल्कि यहां से तो उनके सफर की शुरुआत होती है। भूमि ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि मोटापा उनके लिए समस्या नहीं थी, बल्कि वह फिट रहना चाहती थीं। वजन की वजह से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही फिल्मी दुनिया में अपनी एक जगह भी बनानी थी। ऐसे में भूमि ने जिम ज्वॉइन किया। कड़ी मेहनत की। डाइट फॉलो किया और 33 किलो वजन कम किया।

ये कहना तो आसान है, लेकिन 33 किलो वजन घटाने में भूमि को करीब एक साल से ज्यादा का वक्त लग गया। उन्होंने अपने फैंस को भी सलाह दी है कि अगर आप जिम नहीं जा पा रहे हैं तो साइकिल चलाएं और रस्सी कूदे, क्योंकि फिट रहना बहुत जरूरी है।

इन फिल्मों में की दमदार एक्टिंग

पिछले चार सालों में भूमि Fat to Fit हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। फिल्मी करियर की बात करें तो आयुष्मान खुराना के साथ काम करने के बाद वह अक्षय कुमार के साथ ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘शुभ मंगल सावधान’ और ‘सोन चिड़िया’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह वेब सीरीज ‘मेंस वर्ल्ड’ में भी काम कर चुकी हैं।

तस्वीर से हुआ खुलासा, मुंबई में इलाज करवाते मिले लापता कांग्रेस MLA…

भूमि की अपकमिंग मूवीज की बात करें तो वह जल्द ही ‘सांड की आंख’ में नजर आएंगी, जिसमें तापसी पन्नू भी लीड रोल में हैं। वह करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में एक अमीर लड़की का रोल प्ले करेंगी। इन चार सालों में भूमि पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर ग्लैमरस रोल निभाने वाली हैं। इसके अलावा ‘पति पत्नी और वो’ भी उनकी झोली में है, जिसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांड लीड रोल निभाएंगे।

LIVE TV