…तो भारत पर हमले की फिराक में है चीन

बॉर्डर पर चीन नई दिल्ली| बॉर्डर पर चीन और भारत के बीच तनाव बढ़ गया है| इन दिनों सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं ने अपनी सैन्य शक्तियों में इजाफा किया है| अच्छी बात यह है कि भारत अब चीन से निपटने के लिए तैयार है|

दोनों देशों की सीमाओं पर सैनिकों की संख्या तेजी से बढ़ी है| अगले कुछ महीनों में और सैनिकों के आने की संभावना भी है| इससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि चीन भारत पर हमले की फिराक में है|

भारत-चीन की सीमा को निर्धारित करने वाली लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर अब बंकरों और बंदूकधारियों की बड़ी फौज मौजूद है| सीमा पर 100 टैंक और मशीनी इन्फैन्ट्री को भी तैनात किया गया है|

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के साथ भारतीय सेना की मुठभेड़ों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है| लिहाजा भारत ने अपने इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी है|

इस वक्त सीमा पर सेना के जवानों की संख्या 1962 के युद्ध से भी ज्यादा है| हाल ही में ऐसे संकेत मिले थे कि तनाव बढ़ने पर चीन 60,000 से 80,000 सैनिक भेज सकता है|

विशेषज्ञों की मानें तो 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद भारत ने सीमा पर ढांचागत सुविधाओं के विस्तार में बेहद ढिलाई बरती| ऐसी स्थिति में भारतीय सीमा की सुरक्षा कुछ बटालियन्स के हाथों में ही रही| वहीँ, चीन ने इस मामले में जबरदस्त प्रगति की है|

हालांकि, साल 2012 से स्थिति बदली और पूर्वी लद्दाख में चीन से लगती सीमा पर भारत ने अधिक से अधिक सैनिकों को तैनात करना शुरू कर दिया|

फिलहाल, ढांचागत सुविधाओं का निर्माण और जवानों की तैनाती में तेजी यह दर्शाती है कि भारत तैयार है।

 

 

LIVE TV