बीती रात ठाकुरों-दलित मे संघर्ष,युवक की हत्या                                

ab8d946b-c505-428b-be6f-63d52dce9351सहारनपुर नानौता: गुरूवार रात ठाकुरो और दलितों के बीच संघर्ष हो गया। गाली गलोच और मारपीबीट से शुरू हुआ संघर्ष इतना बढ़ा की ठाकुरो ने गोली मार कर दलित युवक की हत्या कर दी। गांव में ठाकुरो और दलितों के बीच शौच को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि दलित युवक नरेंद्र (22) पुत्र रामशरण शौच के लिए पंचायत भवन के पास गया था। जहां देखते ही देखते उनके बीच गाली गलोच और मारपीट हो गई। पता लगा तो ठाकुर पक्ष से जॉनी जो की यहां अपने फूफा मोहन के घर रहता था, ने नरेंद्र को गोली मार दी। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बीच बचाव मे आये नरेंद्र के पिता माँ शोभा व् चाचा लखमी भी जख्मी हो गए। पता लगते ही so मय फ़ोर्स मौके पर पंहुच गए। पुलिस के देरी से आने पर ग्रामीणों।मे रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने जाम सजय चोक पर शव रख लगा दिया था।

LIVE TV