बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया अखिलेश यादव पर पलटवार, बोले-कांग्रेस और सपा में मुस्लिम को अपनी…

Reporter – Awanish kumar

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पाकिस्तान वाली भाषा बोल रहे हैं। कांग्रेस और सपा में होड़ है कि कौन मुसलमान को अपनी तरफ खींचता है। सपा और कांग्रेस दंगा भड़का रही है। जब सपा की सरकार थी तब यह कुछ भी करते थे। यूपी सरकार अपराधियों को मनमानी करने की छूट नहीं देगी।

अब सपा के सांसदों और विधायक दंगा भड़का रहे हैं। अखिलेश जी को आज भी मुख्यमंत्री आवास और कार्यालय का लालच सता रहा है। अटल जी के नाम पर बन रहे प्रतिमा पर आपत्ति नहीं होना चाहिए। कोई भी राजनीतिक दल देश से बड़ा नहीं है। राजनैतिक हित के लिए संघर्ष न होने दें। सभी वर्ग का विकास सरकार की प्राथमिकता है, इसे दंगा की राह पर न ले जाएं।

 

प्रधानमंत्री का फैसला मुसलमान विरोधी नहीं है। सपा कांग्रेस दंगा भड़काने का कार्य फंडिंग के माध्यम से कर रही है। पीएम ने जितने भी निर्णय लिए हैं उसको गलत साबित करने के लिए विपक्ष को सामने आना चाहिए। कृपया विपक्ष नौजवानों को बरगलाने का कार्य न करे।

CAA विरोधः AIMIM जिलाध्यक्ष समेत 39 गिरफ्तार, भेजे गये जेल

26 दिसंबर से 25 जनवरी से बीजेपी संवाद, परिचर्चा, गोष्ठी समेत अन्य माध्यमों से जनता को नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के लिए जागरूक करेगी। अभियान को सफल बनाने के लिए 24 को कार्यशाला होगी और सभी जिले से 2-2 पदाधिकारी पहुचेंगे।

LIVE TV