धोनी की बायोपिक के राज से उठा परदा, जानकर आप भी होंगे हैरान…  

 बायोपिक महेंद्र सिंह धोनी की  बायोपिक  एमएस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। महेंद्र सिंह धोनी के बारे में हम ज्यादातर बाते जानते हैं, लेकिन फिल्म में कुछ बातें ऐसी भी हैं जिनसे अबतक हम अनजान थे। जब वो बातें आपको पता चलेंगी तो आप भी हैरान रह जाएंगे कि यह क्‍या, किसी के साथ ऐसा भी हो सकता है क्‍या।

फिल्‍म के कुछ राज :

हेलीकॉप्टर शॉट

महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट में हेलीकॉप्टर शॉट को खेला है। जिसके सभी लोग दिवाने हैं। ये शॉट महेंद्र सिंह धोनी को उनके दोस्त संतोष ने सिखाया था और इसके लिए महेंद्र सिंह धोनी को हर रोज एक समोसा उनको देना पड़ता था। महेंद्र सिंह धोनी और उनके दोस्त इसे थप्पड़ शॉट कहते थे, लेकिन बाद में इसे हेलीकॉप्टर शॉट से जाना जाने लगा।

पहली बार टीम के चुनाव में किया धमाल

महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए अपना पहला मैच साल 2004 में खेला। जब महेंद्र सिंह धोनी का भारतीय टीम में पहली बार चुनाव हुआ, तब महेंद्र सिंह धोनी बैडमिंटन खेल रहे थे। और ये एक शानदार क्षण था।

सीनियर खिलाड़ीयों के साथ विवाद

महेंद्र सिंह धोनी के सीनीयर खिलाड़ियों के साथ रिश्ते कैसे रहे हैं ये सभी को पता हैं। फिल्म के ट्रैलर में दिखाया गया था, कि महेंद्र सिंह धोनी चयनकर्ताओं को तीन सीनीयर खिलाड़ीयों को बाहर करने के लिए कहते हैं। लेकिन फिल्म में ऐसा कुछ नहीं दिखाया गया हैं। लेकिन लोगों की माने तो ये तीन खिलाड़ी सौरव गांगुली, राहुल द्रविड और सचिन तेंदुलकर हैं।

पिता के बारें में खुलासा

बायोपिक में महेंद्र सिंह धोनी की भुमिका इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपुत ने निभाई हैं, तो महेंद्र सिंह धोनी के पिता की भुमिका अनुपम खैर ने निभाई हैं। इस फिल्म में ये दिखाया गया हैं, कि जिस मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी के पिता पंप अॉपरेटर थे, उसी मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी अभ्यास करते थे।

मां नहीं देखती थी धोनी का मैच

महेंद्र सिंह धोनी की मां अपने बेटे महेंद्र सिंह धोनी का मैच टिवी पर नहीं देखती थी। महेंद्र सिंह धोनी की मां जब भी मैच चलता था तब पूजा करती थी। जब जब उन्होंने पूजा की हैं, तब तब भारत जीता हैं। 2011 विश्वकप का फाइनल भी धोनी की मां ने नहीं देखा था। और उस समय वे पूजा कर रहीं थी।

 

LIVE TV