बर्थडे पार्टी के बहाने यूपी की नब्ज़ टटोलने पहुंचे केजरीवाल!

सुल्तानपुर | दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल सोमवार शाम ‘आप’ के नेता संजय सिंह के भतीजे की बर्थडे पार्टी में लखनऊ पहुंचे। बर्थडे पार्टी में केजरीवाल के साथ दिल्ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया, पार्टी प्रवक्‍ता कुमार विश्‍वास और उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।

केजरीवाल शाम करीब 4 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर उतरे और सीधे सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गये। इस दौरान केजरीवाल ने यूपी सरकार के वीआईपी प्रोटोकॉल को लेने से साफ़ मना कर दिया।

बर्थडे पार्टी में केजरीवाल

यूँ पहुंचे बर्थडे पार्टी में केजरीवाल

सात बजे सुल्तानपुर पहुंचे केजरीवाल का ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। यहां से वे आठ बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान प्रशासन ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कर रखे थे| आलम यह  था कि कार्यक्रम स्थल के दोनों तरफ 100 मी. की दूरी पर बाकायदा बैरीकेडिंग लगाई गई थी।

इस बर्थडे पार्टी में केजरीवाल के शामिल होने से यूपी के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गयी है| ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनज़र ही केजरीवाल उत्तर प्रदेश आये थे|

बताया जा रहा है कि इस प्रोग्राम में अरविंद केजरीवाल को देशभर से आये पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराज़गी भी झेलनी पड़ी|  सुरक्षा के लिहाज से केजरीवाल को पार्टी के सीनियर कार्यकर्ताओं से ही मिलने दिया गया, जिससे पार्टी के कई कार्यकर्ता निराश हो गए. इनमें पंजाब से आए सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे|

LIVE TV