फर्जी डिग्री बनाकर कर रहे थे शिक्षक की नौकरी,12 लोग हुए बर्खास्त,होगी कड़ी कार्रवाई ! 

रिपोर्ट – कपिल सिंह

बुलंदशहर :                                    गुरु गोविंद दोउ खड़े काके लागू पाय।

                                                         बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए।।

 

दुनिया में गुरु को भगवान से भी बड़ा दर्जा दिया गया है क्योंकि ईश्वर से मिलाने वाला भी गुरु ही होता है | लेकिन तब क्या हो जब शिक्षा देने वाला शिक्षक खुद फ़र्ज़ी डिग्री लेकर नौकरी कर रहा हो ?

यूपी के बुलंदशहर में ऐसे 12 शिक्षकों की सेवा समाप्त की गई है जो फ़र्ज़ी डिग्री पर परिषदीय विद्यालयों में तैनात थे |

6 की अभी और भी सेवा समाप्त की जा सकती है, जबकि इन लोगों पर जल्द एफआईआर, और वेतन रिकवरी की कार्रवाही हो सकती है |

बुलंदशहर में परिषदीय विद्यालयों में तैनात 12 ऐसे शिक्षकों पर सेवा समाप्ति की कार्रवाही की गई है, जिनकी डिग्री जांच फर्जी पाई गई है |

बुलंदशहर ज़िला प्रशासन की मानें तो आरोपी शिक्षक आगरा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विवि से फ़र्ज़ी डिग्री बनवाकर बुलंदशहर के विद्यालयों में नौकरी कर रहे थे |

इतना ही नहीं अभी 6 और भी ऐसे शिक्षक बताए जा रहे हैं | जिनकी जांच पूरी हो चुकी है, और प्रशासन की ओर से उन शिक्षकों को भी नोटिस जारी किया जा चुका है | जवाब आने पर उनके खिलाफ भी सेवा समाप्ति की कार्रवाही की जाएगी |

 

प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी युगल ने पेड़ से लटक कर की आत्महत्या !

 

गौरतलब है कि साल 2010 में बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों में आगरा के डॉ० भीमराव अंबेडकर के विवि से बीएड कर शिक्षक बनने वाले अभ्यर्थियों पर फर्ज़ीवाड़े के आरोप लगे थे | आरोप था कि काफी शिक्षकों ने बीएड की फ़र्ज़ी डिग्री बनवाकर प्राथमिक विद्यालयों में नौकरी प्राप्त की है |

कुछ जिलों में सत्यापन के दौरान फ़र्ज़ी शिक्षक मिलने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी शिक्षकों की जांच के आदेश दिए थे |

और पूरे मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी। बुलंदशहर में भी जेडी, और एडीएम की अध्यक्षता में ज़िला स्तरीय कैमेटी बनाई गई थी |

जांच के बाद बुलंदशहर के अलग-अलग ब्लॉक में तैनात 18 ऐसे शिक्षक-शिक्षकाएँ पाए गए जिनकी बीएड की फ़र्ज़ी डिग्री है |

बुलंदशहर बीएसए अमरीश कुमार ने इनमे से 12 शिक्षक-शिक्षकाओं पर कार्यवाही करते हुए तत्काल उनकी सेवा समाप्त कर दी | जबकि 6 शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है | नोटिस का जवाब आने पर इन 6 लोगों पर भी कार्रवाही की जानी तय है |

वहीं बुलंदशहर जिलाधिकारी अभय सिंह की ओर से दावा किया जा रहा है इन लोगों पर अभी और कई तरह की जांच चल रही है | यानि ये कहा जा सकता है कि इसके बाद इन शिक्षकों पर वेतन रिकवरी, और एफआईआर की भी कार्रवाही की जा सकती है |

 

https://www.youtube.com/watch?v=vbxhzwmOWRQ

LIVE TV