प्रियंका चोपड़ा की नानी का निधन, बर्थडे पर की थी फोटो शेयर

प्रियंका चोपड़ा मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की नानी का शुक्रवार को निधन हो गया। प्रियंका की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उनकी नानी की उम्र 94 वर्ष थी। उनका नींद में ही निधन हो गया।

प्रियंका चोपड़ा की नानी का निधन

प्रियंका के कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक, “हमारी प्यारी नानी मां मधु ज्योत्सना अखौरी नहीं रहीं। स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता, विधायक के साथ-साथ वह और भी बहुत कुछ रह चुकी थीं। वह नींद में ही हमें छोड़कर चली गईं।”

नानी की मौत से दुखी प्रियंका ने अपने सारे अपॉइंटमेंट्स और शूटिंग की डेट्स को कैंसल कर दिया है। कुछ दिन पहले ही प्रियंका ने नानी के जन्मदिन पर उनके बचपन की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर भी की थी।

फोटो के साथ कैप्शन  में उन्होंने लिखा  ‘हैप्पी 94th बर्थडे नानी। उन्होंने आगे लिखा, “मुझे नहीं पता कि फोटो में सब इतने गुस्से में क्यों लग रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि मम्मी ने ये फोटो ज़बरदस्ती ली हो”।

https://www.instagram.com/p/BF8PWBvJs-v/

LIVE TV