अब प्रियंका चोपड़ा ‘लॉलीपॉप लागेलू’

मुंबई। बॉलीवुड में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा तो अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा ही चुकी हैं। बॉलीवुड के बाद उन्होंने कदम रखा हॉलीवुड में। यहाँ भी उनका सिक्का चल निकला पर अब प्रियंका की एक और फिल्म इंडस्ट्री में काम करना चाहती हैं। अब प्रियंका चोपड़ा भोजपुरी सिनेमा में भी काम कर सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा भोजपुरी

प्रियंका चोपड़ा भोजपुरी में करेंगी एंट्री

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इस पर कहा कि “यदि अच्छा प्रोजेक्ट मिले तो प्रियंका उसे जरूर स्वीकार करेंगी। वे क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों के खिलाफ नहीं हैं। प्रियंका ने तो तमिल और तेलगू फिल्में भी की हैं। कहानी अगर अच्छी है तो उस पर विचार किया जा सकता है। वे किसी विशेष क्षेत्र से बंधी नहीं हैं, वे अच्छे प्रोजेक्ट का हिस्सा जरूर बनेंगी”।

प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस ‘पीबल पिक्चर्स’ के बैनर तले भोजपुरी फिल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ का निर्माण किया गया है। प्रियंका फिलहाल हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

 

 

LIVE TV