इंटीमेट सीन नहीं, इस वजह से प्रियंका को टीवी पर नहीं पसंद अपने शो

प्रियंका चोपड़ामुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों Quantico सीज़न 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह आज बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड करियर को भी संवारने में लगी हुई हैं। लेकिन इसी बीच प्रियंका ने एक ऐसी बात का खुलासा किया है जिसे सुनकर आपको यकीन नहीं होगा।

प्रियंका चोपड़ा को नहीं पसंद अपने शो

जी हाँ,प्रियंका ने कहा है कि वह खुद को टीवी पर देखना बिलकुल भी पसंद नहीं करती हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर वह टीवी देख रही होती हैं तो तुरंत चैनल को बदल देती हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ ट्रायल के दिन ही वह खुद को टीवी पर देखती हैं।

उन्होंने बताया कि फ़िल्मी जानकार अनुपमा ने उनसे कहा कि वह अपनी एक बार साल 2014 में आई फैशन देखें, तो उन्होंने कहा कि वह नहीं देख सकतीं.हालाँकि अनुपमा के ज़बरदस्ती करने के बाद फिल्म देखी।

प्रियंका से पूछा गया कि अपनी फिल्म का प्रीमियर देखना तो पसंद करती होंगी। इसपर उन्होंने कहा कि देखना पड़ता है मजबूरी है.लेकिन टीवी पर कभी नहीं देख सकती।

इतना ही नहीं, प्रियंका ने बताया कि Quantico सीज़न 2 करने के लिए वह बिलकुल भी राज़ी नहीं थीं। लेकिन उनको जब उनके किरदार के बारे में बताया गया तो वह खुश हो गईं कि एक बार और अलेक्स के भूमिका में नज़र आ सकती हैं।

प्रियंका के मुताबिक, वह अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘Baywatch’ का प्रीमियर देखने शायद ही जाएं।

LIVE TV