पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान किसान, पेड़ से लटका…

देशभर में लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होता जा रहा है। वहीं आम आदमी की जो कमर कोरोना महामारी ने तोड़ी थी वह अब पूरी तरह से टूटती नजर आ रही है। बता दें की आम आदमी अब सरकार से गुहार लगाने को मजबूर है जिसके कारण लोग तरह-तरह के विरोध प्रदर्शन आजमां रहे हैं। इसी कड़ी में एक किसान ने कुछ ऐसा किया जिसने सभी को हैरान कर दिया। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर जिले में रहने वाले एक किसान ने बढ़ती तेल की कीमतों से परेशान आकर अपनी बाइक (मोटरसाइकिल) को रस्सी के जरिए पेड़ से लटका दिया।

किसान का विरोध करने का यह अंदाज सुर्खियों में बना हुआ है। मुजफ्फरनगर के रोहाना गांव की यह घटना पर आस पास गांव के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। लोगों ने किसान के इस विरोध का समर्थन किया। बीते दिन यानी रविवार को इस घटना पर किसान राहुल ने बताया कि वह पेट्रोल-डीजल के मंहगे दामों से परेशान हो गया था। वहीं सरकार से नाराजगी जताते हुए उसने इसे अंजाम दिया। राहुल ने कहा कि सरकार किसानों की फसलों के दाम नहीं बढ़ा रही लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना बढ़ते जा रहे हैं।

LIVE TV