पूंजपति दोस्तों का कर्ज माफ करने के बाद किसानों की पूंजी पर नजर : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट के माध्यम से मोदी सरकार पर किसानों की पूंजी हड़पने का आरोप लगाया। इसी के साथ राहुल ने कहा कि अपने सूट-बूट वाले दोस्तों का 8,75,000 करोड़ का कर्ज माफ करने वाली मोदी सरकार अन्नदाताओं की पूंजी साफ करने में लगी है।

किसान आंदोलन को लेकर राहुल गांधी लगातर मोदी सरकार पर बयान देते रहते हैं। लगभग एक महीने पहले से ही धरने पर बैठे हुए हैं।
इससे पहले राहुल गांधी ने सरकार पर यह भी आरोप लगाया था कि पीएम देश के किसानों की इज्जत नहीं करते और बार-बार बातचीत करके किसानों को थकाना चाहते हैं। राहुल गांधी ने यह दावा किया था कि नरेन्द्र मोदी भले ही देश के प्रधानमंत्री हो लेकिन उनका रिमोट कंट्रोल कुछ पूजीपतियों के हाथ में है।

राहुल और प्रियंका दोनों लोग कृषि कानून के खिलाफ उप राज्यपाल के निवास के पास आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। प्रियंका गांधी ने कहा था कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। सरकार को ये तीनों कानून वापस लेने होंगे। सरकार जब तक ये कानून वापस नहीं लेगी तब तक कांग्रेस पीछे नहीं हटने वाली है।’’

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को ‘किसान अधिकार दिवस’ मनाया। इसके तहत पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया था और राज्यपालों एवं उप राज्यपालों को ज्ञापन सौंपे थे। मुख्य विपक्षी पार्टी ने आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में ‘स्पीकअप फॉर किसान अधिकार’ हैशटैग से सोशल मीडिया अभियान भी चलाया था।

LIVE TV