पर्यटन: ये हैं दुनिया के सबसे सुरक्षित देश, क्या आप जानते हैं इनके नाम?

कभी-कभी लोग अपनी सुरक्षा को देखते हुए देश-विदेश घूमने का प्लान नहीं बनाते हैं। उनको यह डर सताता है कि कहीं उनके साथ कुछ अनुचित न घट जाए। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के वो कौन से देश हैं जो सबसे सुरक्षित हैं। देश की सुरक्षा को मापने के लिए ग्लोबल पीस इंडेक्स जारी किया जाता है। इसके मुताबिक देशों की रैंकिंग होती है। आइये जानते हैं सबसे सुरक्षित देश ।

आइसलैंड

बर्फ की चोटियों की भूमि, गर्म स्प्रिंग्स, सुंदर ग्लेशियरों, और ठंढा पहाड़ों लोग स्वभाव की शांति और पवित्रता की प्रशंसा करने के लिए यहां आए हैं। इसके बावजूद, आइसलैंड को दुनिया भर के शीर्ष विकसित देशों में से एक माना जाता है। एक अविश्वसनीय प्रति व्यक्ति आय के साथ, यह दुनिया का सबसे धनी स्थान है। इस देश में आप बिना कुछ सोचे यहां आकर मजे कर सकते हैं इस देश का नाम सबसे सुरक्षित देश में सबसे पहले नंबर पर शुमार है।

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित देश है। न्यूजीलैंड एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यहांपर कई समाज के लोग साथ बढ़े हा प्यार और स्नेह भाव से रहते हैं। यहां पर आधुनिक जीवन शैली के साथ अपराध दर बहुत ही कम है।

ऑस्ट्रिया

ऑस्ट्रिया मध्य यूरोप में है। यह संगीत और संस्कृति का एक देश है जो बढ़ा ही  शांतिपूर्ण है। बर्फ से छिपी हुई पहाड़ियां और हरे भरे इलाके आपकी आंखों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां की आबादी कम होने के साथ-साथ यहां  अपराध भी कम होते हैं।

पुर्तगाल

पुर्तगाल यूरोप महाद्वीप में स्थित देश है। यह देश स्पेन के साथ आइबेरियन प्रायद्वीप बनाता है। यहां की आबादी करीब 1 करोड़ है और क्राइम रेट 1.318।

डेनमार्क

डेनमार्क उत्तरी यूरोप में स्थित एक देश है। डेनमार्क लिंग-समानता और गैर-सहनशीलता की भूमि है। यहां पर अपराध न के बराबर है।

कनाडा

कनाडा उत्तरी अमेरिका का एक देश है। आंकड़ों के अनुसार कनाडा मानवाधिकार और सहिष्णुता के लिए शीर्ष राष्ट्रों में से एक है। अपराध दर कम हैं, और कानून और व्यवस्था कड़े हैं।

चेक रिपब्लिक

चेक रिपब्लिक यूरोप का एक देश है। इसकी राजधानी प्राग शहर है। यहां की आबादी 1 करोड़ से ज्यादा है और क्राइम रेट सिर्फ 1.381।

सिंगापुर

सिंगापुर विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक है। यह एक प्रगतिशील देश है। नियम होने के कारण यहां पर अपराध दर कम है। यहां के नागरिक सामज के प्रति जागरूक है।

जापान

जापान भी दुनिया के सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है। यहां की आबादी करीब 12 करोड़ है और यहां क्राइम रेट इंडेक्स सिंगापुर से थोड़ा ज्यादा यानी 1.391 है।

आयरलैंड

आयरलैंड का नाम भी उन दशों में शामिल है जिन्हें सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट में रखा गया है। यहां की आबादी करीब 47 लाख है और यहां क्राइम रेट इंडेक्स सिर्फ 1.393 है।

LIVE TV