मरे हुए पति से बच्चा चाहती है ये महिला

पति के स्पर्म नई दिल्ली। दिल्ली से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पति के मरने के बाद उसका स्पर्म लेना चाहती है। इस महिला ने अस्पताल के डाक्टर्स से गुहार लगाई है कि उसके मरे हुए पति के स्पर्म उसे दे दें। महिला का कहना है कि वो मां बनना चाहती है।

एम्स के डॉक्टर उसकी ये रिक्वेस्ट सुनकर हैरान रह गए। डॉक्टरों ने भारतीय कानून का हवाला देते हुए ऐसा करने से इनकार कर दिया है।

दोनों की शादी कुछ साल पहले हुई थी। मगर उनकी कोई संतान नहीं थी। भारत में पोस्टमार्टम स्पर्म रीट्राइवल को लेकर कोई स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं है, इसलिए इस अनुरोध को अस्वीकार किया जा सकता है।

ह्यूमेन प्रोडक्टिव सांइसेज के जर्नल के ताजा अंक में छपे एक लेख में इस मामले का हवाला देते हुए एम्स के डॉक्टरों ने पीएमएसआर को लेकर स्पष्टता की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के कठिन परिस्थितियों से बचा जा सके।

पति के स्पर्म देने में कानूनी अड़चनें

डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि स्पर्म को निकालना बहुत सिंपल प्रोसेस है। यह पांच मिनट में हो सकता है। लेकिन इसको लेकर कुछ कानूनी अड़चनें हैं।

इजरायल में मरे हुए शख्स की पत्नी की रिक्वेस्ट पर उसका शुक्राणु निकाला जा सकता है। पत्नी एक साल के अंदर उसका इस्तेमाल कर सकती है। अगर पत्नी की भी मौत हो जाती है तो उस शुक्राणु को कोई इस्तेमाल नहीं कर सकता।

LIVE TV