सबसे कड़वा सच, नोट बंदी के कारण कम दाम पर अनाज बेचने को मजबूर किसान

नोट बंदकांसगंज। 1000 और 500 रुपए के नोट बंद होने के बाद से ही बैंको में लोगों का हुजूम नजर आ रहा है। नोट बदलवाने के लिए लोग लम्बी कतारों में देखे जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी लोगों में पैसे की किल्लत लगातार सामने आ रही है। कालाधन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से लिया गया फैसला अब अपना असर दिखाने लगा है। कहते हैं कि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। ठीक उसी तरह इस फैसले के दो पहलू हैं।

नोट बंद का असर…

मामले में जहां कालाधन रखने वाले हाथो में पैसा लिए उसे ठिकाने लगाने के लिए बेचैन घूम रहे हैं। वहीं सवा करोड़ मासूम जनता के परेशान होने की भी तकलीफ भी सामने आ रही है।

लेकिन इस मामले में सबसे ज्यादा असर किसानों पर देखा जा रहा है। ताजा मामला कांसगंज का है। यहाँ नोट बड़ी के चलते मंडियों में सन्नाटा छाया रहा। जिसके कारण किसानो को उनकी उनकी उचित लागत भी नहीं मिल पा रही है। मामले को देखते हुए जो भी मिल रहा है उस कीमत पर ही अनाज बेचने को मजबूर हो रहे हैं।

अब देश की तस्वीर तो वाकई बदल रही है। लेकिन इसकी कीमत कितनो को चुनानी होगी ये तो वक्त ही बताएगा।

LIVE TV