नहीं रहे राहत इन्दौरी, कल करवाया गया था अस्पताल में भर्ती

इंदौर। मशहूर शायर राहत इंदौरी की निधन की खबर से उनके चाहने वालो में शोक की लहर है रविवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसके बाद वह कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद आज ट्वीट कर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर दी थी। इंदौर के जिलाधिकारी मनीष सिंह ने निधन की पुष्टि की है।

श्री अरबिंदो अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि राहत इंदौरी का निधन अस्पताल में हुआ है. उन्हें आज दिल का दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्हें कोरोना संक्रमित होने के बाद रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इंदौरी साहब को निमोनिया था।

राहत इंदौरी के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि अलविदा राहत इंदौरी साहब! … देश की एक बेबाक़ आवाज़ चली गई. ‘सभी का ख़ून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है…’उनका जाना हम सबके लिए बेहद दुखद है।

LIVE TV