धोनी के भाई का अंदाज है शायराना, बायोपिक से नहीं तो फेसबुक से बने हैं चर्चा में
महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक जब से चर्चा में आई उनके भाई नरेंन्द्र सिंह धोनी भी सुर्खियों में नज़र आने लगे हैं। दरअसल उन्हें धोनी की जिंदगी में कोई जगह नहीं मिली और न ही बायोपिक में। देखने में ऐसा लगता है कि उनका महेन्द्र सिंह से कोई नाता ही नहीं है।
नरेन्द्र सिंह पेशे से एक पॉलीटीशियन हैं और रांची यूनीवर्सिटी से इन्होंने पढ़ाई की है। इस समय वे मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही वे कभी-कभार लिखते भी रहते हैं।
कल उन्होंने अपने फेसबुक टाइमलाइन पर पोस्ट किया …
‘आज मेरी दवात (इंक) ने मुझसे कुछ यूं कह दिया, इस कलम से इतना दर्द बयां करके मेरे अंदर न डुबोया करो’
अक्सर वो ऐसा लिखते रहते हैं। कुछ और पंक्तियां उन्होंने लिखी हैं…
‘‘अजीब रंग का मौसम चला है कुछ दिन से;
नज़र पे बोझ है और दिल खफा है कुछ दिन से;
वो और थे जिसे तू जानता था बरसों से;
मैं और हूँ जिसे तू मिल रहा है कुछ दिन से’’।
इन सभी पोस्ट पर अब उनके फैन्स जमकर रिप्लाई करते हैं। अब धोनी के भाई हैं तो चर्चा तो होनी ही है। इसलिए बायोपिक में भले ही वो उनके भाई नहीं बन पाए, लेकिन धोनी के भाई होने का उनको निजी जिंदगी में फायदा तो मिलेगा ही।