दिग्विजय सिंह ने जाकिर को फिर बताया ‘शांतिदूत’

दिग्विजय सिंहनई दिल्ली| कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाईक के समर्थन में उतरे हैं| उनका कहना है कि जाकिर ने पूरे देश में शांति के सन्देश देने का काम किया है|

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिग्विजय ने जाकिर के प्रति अपना प्यार बरसाते हुए उन्हें भारत में शांति दूत कहा है| दिग्विजय ने कहा कि जाकिर ने पूरे देश में प्रेम और शांति के सन्देशों को फैलाया है|

कुछ दिन पहले ही दिग्विजय सिंह की जाकिर नाईक के साथ एक फोटो भी सुर्ख़ियों में आ चुकी है| लेकिन दिग्विजय सिंह विवादित मुस्लिम उपदेशक जाकिर नाइक के सपोर्ट में खुल कर आने से बचते रहे थे|

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक कैफे पर हुए चरमपंथी हमले के बाद जाकिर नाइक जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। इस हमले के कुछ आतंकी जाकिर नाइक को फॉलो करते थे।

इस वीडियो में दिग्विजय जाकिर के साथ मंच साझा करते हुए दिखे थे| इस वीडियो के सामने आने के बाद दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर इसका स्पष्टीकरण भी दिया था। उन्होंने ट्वीट किया था जाकिर नाइक की कॉन्फ्रेंस में मेरा भाषण दिखाया जा रहा है। मैंने धार्मिक कट्टरपन के खिलाफ बोला था और सांप्रदायिक सौहार्द की अपील की थी।

LIVE TV