दंपति ने जहर खाकर दे दी जान, मासूम बच्चे हैं बेखबर

दंपतिलखनऊ। जवाहर नगर में शनिवार को घरेलू विवाद की वजह से दंपति ने जान दे दी। जहरीला पदार्थ खाने के बाद हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उन्हें हैलट अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया। उधर, छह घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद महिला ने भी दम तोड़ दिया।

दंपति ने जहर खाकर दी जान

मोहल्ले का सुनील शुक्ला (45) किराए के मकान में रहकर लोडर चलाता था। ऊपर के हिस्से में सुनील के तीन भाई रहते हैं। बड़े भाई नौबस्ता निवासी राजेश ने बताया कि सुबह छोटे भाई अनिल के बेटे अंशू ने फोन कर सूचना दी कि चाचा सुनील और चाची पुष्पा की तबीयत खराब है। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी।

पुलिस आई तो सुनील और पुष्पा के मुंह से झाग निकल रहा था। सुनील की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर घरेलू बातों को लेकर विवाद हो जाता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन उनका अंतिम संस्कार एक साथ करेगे।

राजेश ने बताया कि वह नौबस्ता में किराए पर रहता है और जवाहर नगर में बड़े भाई विजय, उदय, सुनील और अनिल परिवार के साथ पहली मंजिल पर रहते हैं। नीचे के हिस्से में मकान मालिक का परिवार रहता है।

सुनील के दो बच्चे है। बड़ी बेटी गौरी (8) और छोटा बेटा आयुष (6) घटना से बेखबर हैं। दोनों घर के बाहर ही खेल रहे थे।

LIVE TV