तोगड़िया के भाई की हत्या में तीन गिरफ्तार, सामने आई लैंड डील

तोगडि़या के भाईसूरत। विश्‍व हिन्दू परिषद के अंतरराष्‍ट्रीय महासचिव प्रवीण तोगडि़या के चचेरे भाई की हत्या मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 14 मई सूरत में तोगडि़या के भाई भरत तोगडि़या समेत तीन लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इनके साथ मौजूद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। शनिवार रात वराछा थाना इलाके में इस दुस्सा‍हसिक वारदात को अंजाम दिया गया।

सूरत पुलिस के मुताबिक छह लोगों ने भरत व अन्य पर हमला‍ किया था। इनमें से तीन गिरफ्त में आ चुके हैं। उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई थी। अन्य तीन आरोपितों की तलाश जारी है।

पुलिस को इस मामले में नया एंगल भी मिला है। सूरत पुलिस कमिश्‍नर आशीष भाटिया के मुताबिक आरोपी भरत तोगडि़या से एक लैण्‍ड डील के मामले में 50 लाख रुपए मांग रहे थे। पैसे न देने पर उनकी हत्या कर दी गई।

तोगडि़या के भाई थे भारत

प्रवीण तोगडि़या के भाई भरत तोगडि़या कांग्रेस उम्मीदवार और सूरत नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष प्रफुल्ल तोगडि़या के भाई थे। हमले में मारे गए अन्य दो लोगों में बाबू हिरानी और अशोक पटेल नाम के शख्स शामिल हैं। इस हमलेे की असल वजह अभी सामने नहीं आई है।

हमले में महेश रादाडिया नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महेश के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस ने शहर आने-जाने वाले सभी प्रवेश द्वारों को ब्लॉक कर दिया गया है। आरोपितों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद से वराछा थाना इलाके में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कुछ संगठनों ने इस घटना पर रोष जताया है।

LIVE TV