तैमूर यूं मना रहे पापा सैफ़ और मम्मी करीना के साथ छुट्टियां, देखें तस्वीरें

मुंबई.बॉलीवुड सैफ़ और करीना के बेटे तैमूर की लेटेस्ट तस्वीरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर वाइरल हो रही हैं। जिनमें वो अपने पापा और मम्मी के साथ बड़े ही क्यूट अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं।

खबरों की माने तो सैफ अली ख़ान और करीना कपूर इन दिनों तैमूर अली ख़ान के साथ साउथ अफ्रीका में हॉलीडे मना रहे हैं। वहां से आई इस दिलचस्प तस्वीर में आप नन्हें तैमूर को अपनी मम्मी करीना के साथ शर्टलेस टहलते हुए देख सकते हैं। इस तस्वीर में तैमूर कितने क्यूट लग रहे हैं।

और ये तैमूर को लेकर साइकिल पर घूम रहे सैफ़! ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वाइरल हो रही हैं। बता दें कि सैफ़ और करीना दोनों ही सोशल प्लेटफोर्म पर मौजूद नहीं हैं। इनकी टीम या फैन क्लब के नाम से कुछ तस्वीरें सामने आती हैं और वो फिर हर जगह वाइरल हो जाती हैं!

एक और तस्वीर में सैफ़ और करीना झूले पर झूलते देखे जा सकते हैं। हालांकि, इन तस्वीरों की क्वालिटी थोड़ी धुंधली ज़रूर है लेकिन सैफ़ और करीना की ख़ुशी साफ़ तौर से महसूस की जा सकती है।

6 साल की सजा काटकर लौटा हिंदुस्तान प्रेमी, प्रेमिका को ढूंढते-ढूंढते पहुंचा गया था पाकिस्तान

तैमूर इसी महीने 20 दिसंबर  को दो साल के हो जायेंगे। तस्वीरों की माने तो यही लग रहा है कि सैफ़ और करीना इस बार बेटे का बर्थडे देश से बाहर मनाने वाले हैं। जोड़ते चले कि पिछले सप्ताह करीना तैमूर का जन्मदिन मना चुकी है। इस प्री बर्थडे पर करीना के तमाम करीबी दोस्त और परिजन शामिल हुए।

LIVE TV