24 साल की लड़की पर फ़िदा हुआ 64 साल का डॉक्टर, एक इंजेक्शन ने पहुंचा दिया थाने

डॉक्टर की करतूतमुंबई। 64 साल के एक डॉक्टर की करतूत ने इस पेशे को दागदार करने में कोई कसर नहीं छोडी। न तो उसे अपने पेशे का ध्यान रहा न ही उम्र का लिहाज।

मामला मुंबई के चेंबुर स्थित लॉयन्स क्लब अस्पताल का है। यहां मौजूद डॉक्टर ने इलाज के लिए पहुंची 24 साल की युवती के साथ अश्लील हरकतें की।

यह बात लड़की को अच्छी न लगी। डॉक्टर की हरकतों पर ऐतराज जताने पर उसने लड़की को इसे इलाज का एक पार्ट बताया।

इन हरकतों से आहात लड़की ने इस बात की शिकायत पुलिस में की। उसने पुलिस को बताया कि वह स्त्रियों के एक रोग के इलाज के लिए मुंबई के चेंबुर स्थित लॉयन्स क्लब अस्पताल गई थी। वहां 64 साल के डॉक्टर ने जांच के बहाने उसे इंजेक्शन लगाने की बात कही।

लड़की ने बताया कि पहले तो इंजेक्शन के लिए डॉक्टर ने उससे कपड़े उतारने को कहा फिर इंजेक्शन लगाने के बाद छेड़खानी करने लगा। विरोध किया तो वह बोला कि ये भी इलाज का हिस्सा है।

14 जून को हुई इस घटना की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने डॉक्टर का नाम सुभाष सहगल बताया है। पुलिस ने डॉक्टर को कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

LIVE TV