केजरीवाल का बड़ा खुलासा, दिल्ली नगर निगम में भाजपा ने फैलाया डेंगू

डेंगू और चिकुनगुनियानई दिल्ली| आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को आरोप लगाया है कि नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुशासन के कारण राजधानी में डेंगू और चिकुनगुनिया का प्रकोप फैला। पिछले तीन महीने के दौरान राजधानी में डेंगू और चिकुनगुनिया के मामले सामने आने से संबंधित खबरों का संदर्भ देते हुए आप के दिल्ली संयोजक दिलीप पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित नगर निकाय राजधानी वासियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।

डेंगू और चिकुनगुनिया

पांडेय ने यहां पत्रकारों से कहा, “नगर निगम अन्य जीवों से फैलने वाली बीमारी पर रोकथाम लगाने में असफल साबित हुआ है। इससे पहले, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रपट में भी डेंगू और चिकुनगुनिया फैलने के पीछे नगर निगम को दोषी ठहराया गया है।”

दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अनुसार, दिल्ली में एक जनवरी के बाद से तीन महीने की अवधि में चिकुनगुनिया के 79 और डेंगू के 24 मामले सामने आए।

पिछले वर्ष राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के 4,431 मामले और चिकुनगुनिया के 9,749 मामले सामने आए थे, जो दिल्ली के इतिहास में सर्वाधिक रहा।

पांडेय ने कहा, “दिल्ली में अन्य जीवों से फैलने वाली इन बीमारियों पर रोकथाम की जिम्मेदारी नगर निगम की है। नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वह इस पर रोकथाम के लिए फॉगिंग करे। पिछले वर्ष जब नगर निगम फॉगिंग करने में असफल रहा तो दिल्ली सरकार ने खुद फॉगिंग करवाई थी।”

पांडेय ने यह भी आरोप लगाया है कि भाजपा नगर निगम के जरिए ‘लूटे गए जनता के रुपये’ के बल पर नगर निगम का चुनाव लड़ रही है।

LIVE TV