बड़ा खुलासा : मुस्लिम देशों के बाद ट्रंप का अगला शिकार भारत, कर रहे ये बड़ी चोट देने की तैयारी

ट्रंप का अगला शिकार भारतवाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप अपने अजीबोगरीब फैसलों की वजह से ख़ासा चर्चा में हैं। इसके साथ ही उन्हें इन कामों की वजह से आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ा। इसी फेहरिश्त में ट्रंप एक और फैसला सुनाने की फिराक में है। डोनाल्ड ट्रंप का अगला शिकार भारत और इंडोनेशिया जैसे देश हो सकते हैं जो उससे अच्छा खासा व्यापार करते हैं। बता दें कि इन दिनों ट्रंप अमेरिका के व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए काफी विचार कर रहे हैं।

ट्रंप का अगला शिकार भारत

एशियन ट्रेड सेंटर के डायरेक्टर डेबुरा एम्स ने बताया कि एशिया के ज्यादातर देशों से अमेरिका का अच्छा खासा आयात है जबकि यहां से निर्यात किए गए माल की मात्रा काफी कम है। ऐसे में राष्ट्रपति ट्रंप कभी भी इस पर सख्त रुख अपना सकते हैं। साफ है कि ट्रंप ऐसा करते हैं तो इसका खामियाजा भारत जैसे प्रगति‌शील देश को भी भुगतना पड़ेगा।

उनका दावा है कि कुछ देशों के साथ व्यापार करने में अमेरिका को भारी व्यापारिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसलिए ट्रंप ऐसे देशों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं जिनसे अमेरिका को व्यापारिक घाटा हो रहा है। इस लिस्ट में भारत को भी शामिल किया गया है।

अमेरिका के व्यापारिक हितों के लिए लगातार कड़े निर्णय ले रहे ट्रंप अमेरिका के साथ व्यापारिक घाटे वाले देशों पर कुछ प्रतिबंध लगा सकते हैं। कुछ दिन पहले ही ट्रंप ने चीन और जापान की व्यापारिक नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोला है।

यह दोनों ही देश अमेरिका के साथ सबसे ज्यादा व्यापार करते हैं। दोनों ही देशों के साथ अमेरिका का व्यापारिक घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है, भारत की गिनती भी उन्हीं देशों में होती है।

राष्ट्रपति बनने के बाद लगातार अमेरिका में संरक्षवादी नीतियों को बढ़ावा दे रहे ट्रंप मुस्लिम देशों के लोगों पर ट्रैवल बैन लगाकर पहले ही आलोचनाओं से घिरे हुए हैं। अब उन्होंने व्यापारिक जगत में भी तहलका मचाने की तैयारी कर ली है।

ऐसे में संभव है कि वह भारत, वियतनाम, इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे देशों से व्यापार के नियम कुछ कड़े कर सकते हैं। जिससे इन देशों को मिल रहा लाभ घटाकर अमेरिका का व्यापारिक घाटा कम किया जा सके।

ट्रंप की मंशा को भांपते हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे लगातार ट्रंप से दोस्ती की पींगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। यही कारण है कि पिछले तीन महीने में वह अमेरिका के दो चक्कर लगा चुके हैं।

LIVE TV