संसद में दौरा पड़ने से सांसद ई. अहमद का निधन

आम बजटनई दिल्ली।  वित्तवर्ष 2017-18 का आम बजट आज यानी एक फरवरी 2017 को पेश होगा। सांसद ई अहमद का निधन हो गया है। अहमद के निधन की वजह से बजट टलने की खबर आ रही थी लेकिन अब साफ हो गया है कि आज ही 11 बजे वित्त मंत्री अरुण जेटली बजट पेश करेंगे।

मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान संसद में अहमद को दिल का दौरा पड़ा था और वे कुर्सी से गिर पड़े थे। राम मनोहर हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया। जिसके बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कई घंटों के इलाज के बाद रात 2:15 बजे डॉक्टरों ने परिवार वालों को बताया कि उनकी मृत्यु हो गयी है। जिसके बाद उनका परिवार डेड बॉडी लेकर तीन मूर्ति मार्ग गया। जहां पर सुबह 8-11 बजे तक ई अहमद की बॉडी को उनके आवास 9-तीन मूर्ति मार्ग पर रखा जाएगा। उसके बाद उनके बॉडी को केरल ले जाया जाएगा।

ई. अहमद केरल की मालाप्पुरम लोकसभा सीट से सांसद थे। वह मुस्लिम लीग पार्टी में थे। अहमद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। मनमोहन सिंह की सरकार में वे विदेश राज्यमंत्री थे। उनकी उम्र 78 साल थी। ई अहमद यूपीए सरकार के दौरान रेल राज्य मंत्री भी रहे थे। ई. अहमद का जन्म 29 अप्रैल 1938 को हुआ था। अहमद केरल विधासभा से 1967, 1977, 1980, 1982 और 1987 में विधायक चुने गए। वह 1982 से 1987 तक केरल सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे।

LIVE TV