जौनपुर में रास्ते को लेकर विवाद में भिड़े दो पक्ष, 6 घायल

REPORT- RAJ SAINI/JAUNPUR

जौनपुर जिले  केराकत थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के पिस्टल से फायर किए जाने से दहशत का माहौल बन गया। मारपीट में छह लोग घायल हो गए।

मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपित पिस्टल लेकर भाग गया। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।

दो पक्षों में मारपीट

केराकत थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में करीब आठ महीने से दो पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। सुबह राजनाथ यादव का पिकअप भूंसा लादकर आ रहा था। दूसरे पक्ष ने पिकअप रोक ली।

इसी को लेकर कहासुनी होने लगी जो मारपीट में बदल गई। लाठी-डंडे चलने लगे। आरोप है कि एक पक्ष से रवि ने पिस्टल से मगन व मुकेश को लक्ष्य कर गोलियां चला दीं। दोनों दीवार के पीछे छिप गए।

झोलाछाप डॉक्टर ने ले ली एक और जान, खुलेआम चल रहा है लोगों की जिंदगी से खेल

एक गोली दीवार जबकि दूसरी पेड़ को छीलती हुई निकल गई। दोनों बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों खोखों को कब्जे में ले लिया। पुलिस के सामने अजीत यादव पिस्टल लेकर खेतों से होते हुए भागने लगा।

पुलिस के पीछा करने पर गांव में शरण न मिलने पर लगभग चार किमी तक भागने के बाद वह किसी की बाइक से लिफ्ट लेकर भाग गया।

LIVE TV