IIT में चाहिए एडमिशन तो ये जानकारी है आपके काम की

जेईई एडवांस्‍ड 2017जेईई एडवांस्‍ड 2017 ने नई वेबसाइट लॉन्‍च कर दी है। पेपर सात जोनल IIT में ज्‍वाइंट एडमिशन बोर्ड (JAB) की गाइडेंस में होंगे। 21 मई 2017 को यह पेपर लिया जाएगा।

जेईई एडवांस्‍ड 2017

पात्रता नियम
JEE मेन 2017 में टॉप 2,20,000 (सभी श्रेणियां मिलकार) में स्‍थान हासिल करना।

पेपर शेड्यूल
इस एग्‍जामिनेशन में दो पेपर होंगे. पेपर 1 और पेपर 2. दोनों पेपरों में 3 घंटे का समय दिया जाएगा. दोनों पेपर एक ही दिन होंगे। पेपर 1, 21 मई 2017, रविवार सुबह 9 से 12 बजे के बीच होगा। पेपर 2 इसी दिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा।

उम्र
1 अक्‍टूबर 1992 के बाद जन्‍म हुआ हो। एसी, एसटी और पीडब्‍ल्‍यूडी के छात्रों को 5 साल की छूट है।

JEE ADVANCED में कोई अभ्‍यर्थी केवल दो ही बार बैठ सकता है। इसी के माध्‍यम से IIT में एडमिशन मिलता है।

अधिक जानकारी के लिए साइट पर जाएं :- http://www.jeeadv.ac.in/

LIVE TV