जानें किस तरह से करें सास-बहू के रिश्ते को मजबूत, इन बातों का रखें ध्यान

लड़की की शादी होने के बाद वह केवल पत्नी नहीं बल्कि बहू, भाभी, चाची, ताई, देवरानी, जेठानी और भी बहुत से रिश्तों से बंध जाती है। हालांकि इन रिश्तों में पत्नी के बाद जो दूसरा सबसे महत्वपूर्ण रिश्ता होता है, वह है सास और बहू का रिश्ता। इन दोनों के रिश्ते पर ही पूरे परिवार की सुख-शांति की नींव टिकी होती है।

इन बातों का रखें ध्यान :-

दो लोग जब अलग-अलग घरों की एक ही छत के नीचे मिलते हैं तो उनकी सोच में फर्क होना लाजमी है। अगर दोनों अपने-अपने स्तर पर मन में पहले से ही यह बना लें कि इस नए रिश्ते की शुरुआत प्यार और दोस्ती के साथ करनी है, तो रिश्ता यकीनन मजबूत ही बनेगा। सास इस बात को समझें कि नई बहू आज के जमाने की लड़की है। बहू इस सच को स्वीकारे कि सास उसकी मां की ही उम्र की है।

सास-बहू में नोकझोंक हो जाना स्वाभाविक है, लेकिन कभी भी बच्चों को दादा-दादी के पास जाने से न रोकें। घर के बुजुर्ग बच्चों को संस्कार देने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। बुजुर्गों के कारण ही बच्चे सुरक्षित भी रहते हैं। इसलिए आपके बच्चों की बेहतर परवरिश में उनके योगदान की कद्र और इज्जत करें।

अगर अपने नजरिए को थोड़ा सा भी सकारात्मक रूप दिया जाए तो किसी भी तरह के झगड़े की गुंजाइश ही नहीं है। माना शादी के बाद बहुत कुछ बदल जाता है। मगर नए बनने वाले सभी रिश्ते यकीनन मजबूत और मधुर तभी बनेंगे जब आप सास को भी सगी मां जितना प्यार और सम्मान दें। बड़े-बुजुर्गों को सम्मान के अलावा किसी और चीज की अपेक्षा नहीं होती इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें। इससे ताजगी बनी रहेगी।

इस रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए दोनों तरफ से समान कोशिश होनी चाहिए। सास, बहू को जरा-जरा सी बातों के लिए टोका-टोकी न करे, तो दूसरी तरफ बहू भी हर काम सास की सलाह लेकर करे। घर की बड़ी होने की वजह से उन्हें भी लगेगा कि आप जीवन के प्रति उनके अनुभवों की कितनी कद्र करती हैं। रिश्ते में सम्मान जरूरी है।

जैसे एक नए पौधे को उचित तापमान, खाद और पानी की जरूरत होती है उसी तरह आपसी रिश्तों को भी। जो समय के साथ ही पनपते और बढ़ते हैं। हर व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है, इसलिए नए सदस्यों के स्वभाव को समझने में जल्दबाजी ना करें। सभी रिश्तों को परिपक्व होने में समय लगता है। आपका प्रयास देखकर उनके दिल में आपके लिए प्यार और ज्यादा बढ़ जाएगा।

Video : कैसे राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वस्थ होगा लखनऊ…

कामकाजी होने की वजह से अगर आप घर में समय कम समय दे पाती हैं तो छुट्टी वाले दिन सास के लिए समय जरूर निकालें। कभी-कभी उन्हें साथ फिल्म दिखाने या उनकी पसंदीदा जगह घुमाने ले जाएं। कभी रसोई में खाना बनाते समय उनसे कहें कि वो आपको अपने तरीके से सब्जी बनाना सिखाएं। इससे उन्हें खुशी होगी।

LIVE TV