जानिए कन्नौज में बनता है दुनिया का सबसे महंगा इत्र, विदेशों तक हैं सबसे मशहूर…

नई दिल्ली : इत्र नगरी कहलाने वाला उत्तर प्रदेश का कन्नौज, इत्र की खुशबू के लिए दुनियाभर में मशहूर है. कहा जाता है कि कन्नौज की हवाएं अपने साथ खुशबू लिए चलती हैं।

 

इत्र

जहां इस शहर में इत्र का बड़े स्तर पर कारोबार होता हैं। लेकिन कारोबार की करीब 200 से अधिक इकाइयां मौजूद हैं. इनमें ज्यादातर इकाइयों में बड़े पैमाने पर इत्र बनाया जाता है।  इत्र बनाने के लिए कई शहरों से यहां फूल और लकड़ियां मंगाई जाती हैं।

 

बता दें की कहा जाता है कि जब बारिश की बूंदें कन्नौज की मिट्टी पर पड़ती हैं, तो यहां की मिट्टी से भी खास तरह की खुशबू निकलती है। साथ ही खास बात यह है कि यहां मिट्टी से भी इत्र बनाया जाता है।

 

लेकिन  इसके लिए तांबे के बर्तनों में मिट्टी को पकाया जाता है। वहीं इसके बाद मिट्टी से निकलने वाली खुशबू को बेस ऑयल के साथ मिलाया जाता है. इस तरह से मिट्टी से इत्र बनाने कि प्रक्रिया चलती है।

 

दरअसल खास बात यह है कि दुनिया का सबसे महंगा इत्र कन्नौज में बनता है. यहां के इत्र की लोग बेचैनी और तनाव से बचने के लिए भी खुशबू लेते हैं। देखा जाये तो कन्नौज का इत्र पूरी तरह से प्राकृति के गुणों से भरपूर होता है। जहां इसमें अल्कोहल का इस्तेमाल नहीं किया जाता।

 

कन्नौज के इत्र की सप्लाई यूके, यूएस, सउदी अरब, ओमान, इराक, इरान समेत कई देशों में की जाती है।साथ ही इत्र का इस्तेमाल कॉस्मेटिक के साथ गुटखा और पान मसाला बनाने में भी किया जाता हैं।

 

LIVE TV