जानिए अब गाय भी करेंगी टॉयलेट का इस्तेमाल , छुपा हैं रहस्य

नई दिल्ली : गाय के लिए टॉयलेट। सुनने में भले ही ये आपको अजीब लगे, लेकिन नीदरलैंड में गायों के लिए टॉयलेट बनाए जा रहे हैं। जहां यह गाय के लिए टॉयलेट इसलिए बनाए जा रहे हैं, ताकि देश में अमोनिया से होने प्रदूषण को कम किया जा सके। वहीं एक डच वैज्ञानिक हेंक हेन्सकैंप ने गायों के लिए नई यूरिनल डिवाइस बनाई है।
गाय
बता दें की खेती के क्षेत्र में विश्व में नीदरलैंड का दूसरा स्थान है। जहां हेंक के फार्म में इस यूरिनल डिवाइस की मदद से रोजाना 15 से 20 लीटर गोमूत्र एकत्रित किया जाता है। उन्होंने एक परीक्षण में पाया था कि गाय के यूरिन से निकलने वाला अमोनिया पर्यावरण को प्रदूषित करता है।
देखा जाये तो हेंक की बनाई डिवाइस खुले मैदान में यूरिन करने के बाद उत्पन्न अमोनिया की मात्रा को आधे से ज्यादा कम कर देती  है। हेंक का कहना है कि यदि पर्याप्त साधन हों तो हम इस समस्या से निपट सकते हैं।
वहीं हेंक का कहना हैं की गाय को यह आदत सिखानी होती है कि वे यूरिन टॉयलेट बॉक्स में ही करें। यदि आप सिखाएं तो गाय टॉयलेट जाना भी सीख जाती हैं। गायों को टॉयलेट की आदत लगाना ठीक अडरली की तरह ही होता है।
दरअसल इन टॉयलेट्स का परीक्षण पूर्वी डच शहर डोटिनिचेम के पास एक फार्म में किया जा रहा है। यहां 58 में से 7 गाय पहले ही टॉयलेट्स का इस्तेमाल करना सीख गईं। टॉयलेट बॉक्स गायों के पीछे पूंछ के पास रखा जाता है।
हेंक की कंपनी का लक्ष्य है कि यह टॉयलेट्स बॉक्स 2020 तक बाजार में आ जाएं और देशभर में इसका इस्तेमाल किया जाने लगे। हेंस की कंपनी खेती से जुड़े दूसरे उपकरण भी बनाती है, जिनकी बाजार में काफी मांग भी है।
https://www.youtube.com/watch?v=NlZeiHVbaEY
LIVE TV