जब बीच रास्ते में यूं रोका गया मुख्तार का काफिला तो बढ़ गईं सभी की धड़कनें

माफिया मुख्तार अंसारी को बांदा जेल ले जाते समय रात तकरीबन सवा बजे पुलिस की धड़कने अचानक ही बढ़ गयी। यह उस समय हुआ जब कानपुर देहात के भोगनीपुर के थाना सट्टी के पास अन्ना मवेशियों ने पुलिस के काफिले को रोक दिया। काफिला तकरीबन 3 मिनट तक रुका रहा और इस दौरान वहां हड़कंप की स्थिति बन गयी। मवेशियों की संख्या अधिक होने के चलते 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से वाहनों को वहां से धीरे-धीरे गुजारा गया।

इसके बाद काफिला रात तकरीबन एक बजे सिकंदरा कस्बे के सूर्या ढाबे से होते हुए गुजरा। माफिया मुख्तार को लेकर जा रही एंबुलेंस के चारों और बड़ी संख्या में गाड़ियां थी। इस दौरान जब कुछ लोगों ने मोबाईल से वीडियो बनाना शुरु किया तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें डांटकर वहां से भगाया। आपको बता दें कि बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की आमद को लेकर बांदा जेल के साथ ही आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी। जेल के चारो ओर पुलिस का सख्त पहरा था। यही नहीं सड़क के किनारे भी पहले गेट से लेकर मुख्य गेट तक त्रिस्तरीय बैरिकेडिंग थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस औऱ पीएसी के जवानों की तैनाती थी। यही नहीं मुख्य गेट के बाद स्थित पुलिस चौकी में एक दरोगा और 10 कांस्टेबल अतिरिक्त तैनात किए गए थे।

LIVE TV