छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी ने युवती पर चाकू से किए घातक वार…

नई दिल्ली : रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर शाम छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक ने युवती पर चाकू से कई वार किए। बाएं हाथ और पेट में चाकू लगने से युवती घायल हो गई। पीड़िता को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

युवती

 

 

बता दे की  यह मामले में शुक्रवार को युवती के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती गुरुवार देर शाम को अपनी भाभी के साथ घर से निकली थी।

 

जानें कैसे कड़क से कड़क नज़र को उतारें बस 1 रुपए में…

लेकिन घर वापस लौटते समय रास्ते में गांव का ही एक युवक सत्यम कन्नौजिया युवती को पकड़कर छेड़खानी करने लगा। युवती और उसकी भाभी ने विरोध किया। इस पर सत्यम ने युवती को चाकू मार दिया। बाएं हाथ और पेट में चाकू लगने से युवती घायल हो गई।

जहां शोर सुनकर पड़ोसी युवक शाहबाज वहां पहुंच गया। उसने आरोपी युवक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन भाग गया। युवती को तत्काल क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

देखा जाये तो  हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार को युवती के पिता ने तहरीर देकर थाने में सत्यम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं पुलिस का कहना  हैं की मामले की जांच की जा रही है। उधर, सत्यम के घरवालों का आरोप है कि युवती स्वयं साथ चलने के लिए सत्यम पर दबाव बना रही थी। सत्यम ने जब साथ चलने से इंकार कर दिया तो युवती ने खुद ये कदम उठाया।

लेकिन इसकी जानकारी युवती के घर वालों के साथ पूरे गांव को है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सच का पता लगा रही है।

 

LIVE TV