भारत के लड़कों के लिए चीन का ख़ास ऑफर, एक सेल्फी के बदले FB पर 100 से ज़्यादा लाइक

चीननई दिल्ली। चीन वैसे भी अपने अजीब कारनामों के लिए पूरे वर्ल्ड में फेमस है, चीन की इस कंपनी के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ये कंपनी अब भारत के लड़कों को भी एक खास काम के लिए ऑफ़र दे रही है। दरअसल चीन की एक कंपनी जवान लड़के लड़कियों को फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फेक फ्रेंड बनाने के लिए पैसे दे रही है।

मतलब ये कि अगर आप चाहें तो इस कंपनी में अपना नाम रजिस्टर करवाके अपनी फोटोज क्लिक करवा सकते हैं। ये फोटोज इतनी अच्छी होती हैं कि कोई भी आपको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे बिना नहीं रह सकता है।

आपकी एक सेल्फी से आपकी फ्रेंड लिस्ट बढ़ जएगी। आपके हर फोटोज पर 100 प्लस में लाइक्स होंगे। आप सोशल मीडिया पर छा जाएंगे। ये कंपनी सिर्फ आपकी एक अच्छी सेल्फी लेती है और इसी बात की रकम मिलती है।

आजकल पैसे तो हर कोई कमाना चाहता है, इसके लिए अगर इतना आसान काम करने को मिल रहा तो कोई भी झट से तैयार हो जाए। सबसे बड़ी बात है कि कोई मेहनत नहीं करनी इस खास काम के लिए, इस कंपनी को बस आपकी मर्जी चाहिए। चीन में लोगों की भीड़ उमड़ी है इस काम के लिए, आप क्या सोच रहे हैं?

LIVE TV