घर से मोर्निंग वॉक पर निकले प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या, अज्ञात बदमाश फरार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शनिवार तड़के एक कॉलेज के प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाश गोली मारने के बाद फरार हो गए। बदमाशों ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब प्रिंसिपल सुबह टहलने निकले थे।

जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने प्रिंसिपल को पांच गोली मारी है। एक सिर में पीछे से सटाकर, दूसरी और बाकी की गोली पैर और पीठ में लगी है।

घर से मोर्निंग वॉक पर निकले प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या, अज्ञात बदमाश फरार

सुरेश यादव (62) सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका गांव में एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल थे। सुरेश मूल रुप से वाराणसी के सारनाथ के रहने वाले थे।

रोज सुबह चार बजे सुरेश अपने साथियों के साथ टहलने जाते थे।

शनिवार को गाय को चारा पानी देने के कराण उन्हें घर से निकलने में देरी हुई। इसलिए सुरेश शनिवार को अकेले ही टहलने चले गए।

आतंकवाद पर पाक को अमेरिका ने फिर लगाई फटकार, साथ ही भारत के काम की सराहना

इसी दौरान सुबह 5:34 बजे बाइक सवार कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया।

इसके बाद सुरेश को ताबड़तोड़ पांच गोलियां मार दी। इसके बाद बदमाश घटनास्थल पर ही तमंचा और कारतूस छोड़कर भाग गए।

LIVE TV