ग्रामीण महोत्सव में शामिल होने पहुँचे पूर्व दस्यु सम्राट मलखान सिंह

REPORT:- VINEET KUMAR TIWARI/HAMIRPUR

यूपी के हमीरपुर में आज पूर्व दस्यु सम्राट मलखान सिंह एक ग्रामीण महोत्सव में शामिल होने पहुँचे है और उन्होंने दस्यु के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब लगातार महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी वारदाते बढ़ती चली जा रही है मगर जब हम दस्यु थे तो बच्चियों के पैर छूकर लोग प्रणाम करते थे, इसके साथ ही मौजूदा समय के नेताओ और अधिकारियों को दस्यु बताया है जो महिलाओं के साथ अत्याचार करते है।

dasyu samrat

मामला हमीरपुर जिले के राठ तहसील स्थित नहदौरा गांव का है जहाँ गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामीण महोत्सव की शुरुआत की गई है जिसके मुख्य अतिथि पूर्व दस्यु सम्राट मलखान सिंह को बुलाया गया,उन्होंने लोगो को दस्यु की जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए खुद को बागी बताया।

मलखान सिंह एमपी और यूपी के जंगलों में 20 साल दस्यु रहे और चंबल के जगलो में डकैतों की मंडली के यह सम्राट कहलाते थे,जिन्होंने राजीव गांधी के समय खुद को आत्मसमर्पण किया था और आज राजनीति में अपना दाव खेलना छह रहे है।

बलरामपुर में हर्षोल्लास से मना 71 वां गणतंत्र दिवस, गुब्बारे छोड़कर लोगों को दिया शांति का संदेश

उन्होंने दस्यु को बताया कि कोई जबरजस्ती दस्यु नही बनता उसके साथ अत्याचार होता है महिलाओं की आबरू और लोगो के साथ अत्याचार से बचाने के लिए लोग दस्यु बनते है और अब महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ी है.

मगर हमारे समय बच्चियों के पैर छूकर संम्मान करने की प्रथा थी।अब के अत्याचारी नेता व अधिकारी भी दस्यु ही है जो आये दिन महिलाओं के साथ घटना को अंजाम देते है।

LIVE TV