केजरीवाल की फोटो ट्विटर पर वायरल, लोग उड़ा रहे मजाक

दिल्ली। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की नई तस्वीर ने सोशल मीडिया पर गजब की हलचल मचा दी है। गोवा में अरविंद केजरीवाल की फोटो के ट्विटर पर आने के बाद उनका मजाक दुनिया भर उड़ रहा है।

अपने दो दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य में 35 से 40 सीटें जीतेगी। पार्टी का प्रचार करने पहुंचे केजरीवाल ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भ्रष्‍टाचार हमारा मुद्दा होगा। पार्टी चुनाव जीती तो नशे के व्यापार के खिलाफ भी हम एक्शन उठाएंगे।

आम आदमी पार्टी गोवा विधानसभा चुनाव में पहली बार उतरेगी। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने अपने दो प्रत्यार्शी उतारे थे, लेकिन मोदी की लहर में उन्हें हार ही मिली।

https://twitter.com/Vishj05/status/747728596152770561

गोवा में अरविंद केजरीवाल का स्वागत परंपरागत तरीके से हुआ। यहां मछुवारे फूलों का मुकुट पहनाकर मेहमान का स्वागत करते हैं। यही वजह रही कि केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस में भी पत्रकारों का ध्‍यान उनकी बातों से ज्यादा फूलों के मुकुट पर रहा।

इससे पहले भी केजरीवाल की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिनमें उनका खासा मजाक उड़ाया गया है। केजरीवाल अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं।

गोवा में अरविंद केजरीवाल

गोवा में अरविंद केजरीवाल

 

LIVE TV