‘ब्‍लू व्‍हेल’ का शि‍कार बन गया ये लड़का! ऐसी खुदकुशी का देश में पहला मामला

गेम ब्‍लू व्‍हेलमुंबई। एक 14 साल के लड़के की आत्महत्या का मामला सामने आया है। खबरों के मुताबिक लड़के ने कथित तौर पर गेम एडिक्शन के प्रभाव में आकर आत्महत्या कर ली। मामला मुंबई के अंधेरी इलाके का है। लड़के ने अपनी घर की 7 मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। माना जा रहा है कि लड़का ऑनलाइन गेम ब्‍लू व्‍हेल खेला करता था, जो कई देशों में सैकड़ों जान ले चुका है।

गेम ब्‍लू व्‍हेल बना खौफ

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, माना जा रहा है कि लड़का ऑनलाइन गेम “ब्‍लू व्‍हेल” खेला करता था। इसी गेम के प्रभाव में आकर उसने आत्महत्या की। हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

ब्‍लू व्‍हेल एक अंडरग्राउंड गेम है। इस गेम में खिलाड़ी को 50 टास्क दिए जाते हैं जिनमें से आखिरी टास्क आत्महत्या करने का होता है। गेम में देर रात अकेले कमरे में कोई डरावनी फिल्म देखने, हाथ पर ब्लेड से व्हेल की आकृति बनाने, जैसे कई विचित्र टास्क दिए जाते हैं। माना जाता है यह गेम सबसे पहले रूस में सामने आया था।

वह अंधेरी इलाके में स्थित एक इंटरनेशनल स्कूल का 9वीं का छात्र था। खबर के मुताबिक लड़के के एक पड़ोसी ने उसे छत पर चलते हुए देखा। लड़का चलते हुए सेल्फी भी ले रहा था और फिर उसने छत से कूदकर अपनी जान देदी। इस मामले में पुलिस ने एक्सिडेंटल डेथ रिपोर्ट फाइल कर दी है।

माना जाता है रूस में यह गेम सबसे पहले सामने आया था। रूस में इस गेम के चलते लगभग 100 से ज्यादा टीनएजर्स के मारे जाने की रिपोर्ट्स हैं। पहली आत्महत्या का मामला 2015 में सामने आया था।

LIVE TV