गूगल मैप्स का चेंज हुआ लुक लेकिन…

गूगल मैप्सबदलते दौर में लोगों की आवश्यकता और रुझान को देखते हुए गूगल ने एक बार फिर गूगल मैप्स में बड़ा बदलाव किया है। नये गूगल मैप्स पर अब जगहों को देखना और प्वाइंट आउट करना और भी आसान हो गया है। बेहतर कलर स्कीम और एरियाज ऑफ इंटरेस्ट को हाईलाईट करने वाला फीचर जुड़ने से यह और भी अट्रेक्टिव हो गया है।

गूगल मैप्स में बदलाव

ये एरिया ऑफ इंट्रेस्ट मैप की सबसे ज्यादा व्यस्त जगहें होंगी जिन्हें औरेंज कलर से दिखाया जाएगा और यूज़र उन्हें ज़ूम कर सकेंगे। इसके अलावा यूज़र चाहें तो रुक कर इस जगह के बारे में जानकारी भी ले सकते हैं। फिलहाल दुनिया भर के गूगल मैप्स यूज़र के लिए आईओएस, एंड्रॉयड व डेस्कटॉप पर यह अपडेट जारी किया जा रहा है।

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ”इस अपडेट के तहत, हमने उन चीजों को पूरी तरह से खत्म कर दिया है जिनकी जरूरत नहीं होती। इसी वजह से अब मैप्स पहले से ज्यादा स्पष्ट हो गया है और ट्रैफिक व ट्रांजिट जैसी जानकारी एक्सेस करना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। इसके अलावा हमने गलियों के नामों, इंट्रेस्ट पॉइंट, ट्रांजिट स्टेशन की टाइपिंग भी सुधारी है।”

हाल ही में गूगल मैप्स के एंड्रॉयड ऐप में आपके रास्ते में पड़ने वाले मल्टीपल डेस्टिनेशन का फीचर शामिल हुआ था। पहले मैप्स मोबाइल ऐप में किसी ट्रिप के दौरान गैस स्टेशन, रेस्टोरेंट, कैफे और शॉपिंग मार्ट्स जैसी जगहों की जानकारी देने वाले फ़ीचर को जोड़ा गया था। अब तक ऐप यूज़र को एक ही ट्रिप में मल्टीपल डेस्टिनेशन के लिए नेविगेशन नहीं देता था, जबकि डेस्कटॉप पर गूगल मैप्स में यह फ़ीचर पहले से मौजूद है। मैप्स का मल्टीपल डेस्टिनेशन फ़ीचर एंड्रॉयड ऐप पर भी डेस्कटॉप जैसा ही काम करता है। ऐप में यूज़र को अपने सफर के दौरान जिन-जिन जगहों पर रुकना है, उनके नाम डालने होंगे। इसके बाद ऐप इन सब जगहों को शामिल करते हुए एक रूट का सुझाव देगा।

नये अपडेट के साथ ही गूगल मैप्स में एक नई कलर स्कीम भी दी गई है। अब अलग-अलग रंग अलग-अलग चीजों को निरूपित करेंगे जैसे पार्क हरे रंग में, सफेद झरने ब्लू कलर में दिखेंगे। इसी तरह हाईवे, अस्पताल, स्कूल और खुले मैदानों के लिए भी अलग-अलग रंग दिए गए हैं।

LIVE TV