गूगल मैप के अपडेट फीचर्स अब आइओएस में भी शामिल

गूगल मैप्सहाल ही में गूगल ने गूगल मैप्स में बड़ा बदलाव किया था। इस बदलाव में इसके रंग रूप से लेकर अलग-अलग जगहों को पहले से बेहतर तरीके से रिप्रेजेंट करने के लिए नये फीचर्स को जोड़ा गया था। जोड़े गये नये फीचर्स में मल्टीपल डेस्टिनेशन और एरिया ऑफ इन्ट्रेस्ट मुख्य रूप से शामिल हैं। पहले यह फीचर्स सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध कराए गये थे। लेकिन अब ये आइओएस यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करा दिए गये हैं।

गूगल मैप्स में बड़ा बदलाव

गूगल मैप्स के लुक के बदलाव के साथ इसे पहले से स्पष्ट बनाया गया है। गूगल मैप्स में रोड की आउटलाइन को खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा फ्रीवे, पार्क, अस्पताल और एरिया ऑफ इंट्रेस्ट के लिए अलग-अलग रंग चुने गए हैं।

गूगल मैप्स के लेटेस्ट वर्जन 4.21.0 के साथ यूज़र अब अपने रास्ते पर एक से ज्यादा डेस्टिनेशन जोड़ सकते हैं।  गूगल इन्हें ए, बी पॉइंट देते हुए विभाजित कर देगा। यह फीचर तब बहुत काम आता है जब आप किसी ऐसे रास्ते पर जा रहे हों जहां मल्टीपल स्टॉप हों। ऐप में यूज़र को अपने सफर के दौरान जिन-जिन जगहों पर रुकना है, उनके नाम डालने होंगे। इसके बाद ऐप इन सब जगहों को शामिल करते हुए एक रूट का सुझाव देगा और नेविगेशन शुरू हो जाएगा।

यह फीचर एंड्रॉयड यूज़र के लिए पहले ही उपलब्ध है। इस फीचर को एक सर्वर साइड स्विच के जरिए एक्टिवेट किया गया था और यह खास तौर पर मैप्स ऐप के लिए एक अपडेट नहीं है। एंड्रॉयड यूज़र को मैप्स ऐप को 9.31 वर्ज़न में अपडेट करना होगा लेकिन ओटीए अपडेट के बाद भी कोई गारंटी नहीं है कि अपडेट के बाद भी मल्टीपल डेस्टिनेशन फीचर काम करेगा ही।

इसके लिए आपको डेस्कटॉप पर मैप्स के लिए सर्च करने के बाद उस यूआरएल को अपने मोबाइल पर भेजना होगा। ऐसा ईमेल, चैट ऐप या फिर किसी अन्य तरीके के जरिए करना संभवा होगा। मोबाइल पर लिंक को रिसीव करने के बाद उसे गूगल मैप्स के जरिए खोलें। ऐप अब मल्टीपल डेस्टिनेशन रूट नेविगेशन को खोलेगा। हमने इस तरीके को आजमाया है और यह काम करता है।

जब तक यह नया फ़ीचर आपके मोबाइल ऐप पर नहीं आता है, तब तक आप डेस्कटॉप की भी मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको डेस्कटॉप पर मैप्स के लिए सर्च करने के बाद उस यूआरएल को अपने मोबाइल पर भेजना होगा। ऐसा ईमेल, चैट ऐप या फिर किसी अन्य तरीके के जरिए करना संभवा होगा। मोबाइल पर लिंक को रिसीव करने के बाद उसे गूगल मैप्स के जरिए खोलें। ऐप अब मल्टीपल डेस्टिनेशन रूट नेविगेशन को खोलेगा। हमने इस तरीके को आजमाया है और यह काम करता है।

LIVE TV