गूगल प्ले पर पैसे बचाने हों तो फैमिली बनाएं

गूगल प्लेगूगल ने जिस फैमिली प्लान को पिछले दिसम्बर में म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए लांच किया था, अब उसने काम करना शुरू कर दिया है। इस प्लान के इस्तेमाल से आप अपनी फैमिली के साथ म्यूजिक शेयर कर सकते हैं। साथ ही साथ गूगल प्ले के ऐप, गेम, मूवी और टीवी शो भी शेयर कर सकते हैं, वो भी बिलकुल मुफ्त।

गूगल प्ले का फैमिली प्लान

इस बात की जानकारी गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में दी। इस प्लान को एक्टिव करने के लिए आपको गूगल प्ले पर 14.99 डॉलर यानी एक हजार रुपए खर्च करने होंगे। इस प्लान को लेने के बाद यूज़र परिवार के अधिकतम पांच सदस्यों के साथ सिर्फ एंड्रॉयड पर कंटेंट मुफ्त में शेयर कर पायेंगे।

गूगल की इस सर्विस में एक अकाउंट ‘फैमिली मैनेजर’ की तरह काम करता है और इसमें पांच दूसरे सदस्य हो सकते हैं। गूगल प्ले पर खरीदारी के लिए एक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है और यह कार्ड मैनेजर के अकाउंट से जुड़ा होना चाहिए। इस सर्विस के इस्तेमाल के लिए सभी सदस्यों और मैनेजर को एक देश में होना चाहिए। इसके अलावा आप एक समय में एक फैमिली ग्रुप के ही सदस्य हो सकते हैं। गूगल एक साल में एक बार ग्रुप स्विच करने की अनुमति भी देता है।

सबसे जरूरी बात है कि एक फैमिली ग्रुप के लिए आपको एंड्रॉयड पर प्ले म्यूजिक ऐप की जरूरत होगी। इसके साथ ही फैमिली ग्रुप को मैनेज भी किया जा सकता है। आप चाहें तो फैमिली ग्रुप को डिलीट कर सकते हैं और फैमिली मेंबर में बदलाव के साथ पेमेंट के तरीके को भी बदल सकते हैं।

फिलहाल गूगल की यह सुविधा ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, यूके और यूएस में सपोर्ट करेगी। जल्द ही इस लिस्ट में कई और देश शामिल होने की उम्मीद है। एक बार फैमिली ग्रुप के सदस्य होने पर आप गूगल प्ले से जो कुछ भी खरीदते हैं वो सभी सदस्यों के लिए उपलब्ध हो जाएगा। लेकिन आपके द्वारा पहले खरीदा गया कंटेंट साझा नहीं किया जा सकता है।

इस प्लान की अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

LIVE TV